Sun Feb 15, 2026 | Updated 06:01 AM IST
aaj ka dhanu rashifal 29 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 29 January 2026: आज पॉजिटिव एनर्जी और ज्ञान से परिपूर्ण रहेगा दिन, जानिए धनु राशि की महिलाओं का राशिफल

धनु राशि की महिलाओं के लिए 29 जनवरी 2026 का दिन उत्साह और आशाओं से भरा रहेगा। गुरु की कृपा से सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा, हर चुनौती में अवसर मिलेंगे। अध्यात्म और सीखने की ओर रुझान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में स्वतंत्रता और विश्वास महत्वपूर्ण होगा, करियर में सम्मान और विस्तार के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी, स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 19:46 IST

Sagittarius Horoscope Today, 2 January 2026: धनु राशि की महिलाओं के लिए 29 जनवरी का दिन उत्साह और नई आशाओं से भरा रहेगा। राशि स्वामी गुरु की कृपा से आज आपका दृष्टिकोण बेहद पॉजिटिव रहेगा। आज आप हर चुनौती में भी अवसर खोजने में सफल रहेंगी। आज आपका रुझान अध्यात्म या कुछ नया सीखने की ओर हो सकता है। आपकी स्पष्टवादिता आज लोगों को पसंद आएगी, लेकिन ध्यान रखें कि सत्य बोलते समय वाणी में मिठास भी जरूरी है। आज आप किसी लंबी यात्रा या धार्मिक कार्य की योजना बना सकती हैं। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम जीवन में फ्रीडम और ट्रस्ट का महत्व बढ़ेगा। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आप अपने पति के साथ भविष्य की प्लानिंग्स पर चर्चा करेंगी और उनके सुझाव आपको सही दिशा देंगे। घर में किसी धार्मिक आयोजन से माहौल पॉजिटिव बनेगा। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन रोमांचक हो सकता है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने या एडवेंचर का प्लान बन सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी ज्ञानवान या उच्च शिक्षित व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं।
उपाय: आज भगवान विष्णु या कृष्ण जी को पीला फूल अर्पित करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के मामलो पर धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन ज्ञान और विस्तार का है। शिक्षण, कंसल्टेंसी , मैनेजमेंट या कानून के क्षेत्र से जुड़ी हिलाओं को आज विशेष सम्मान मिल सकता है। आज ऑफिस में आपकी सलाह को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि आप किसी नए कोर्स या ट्रेनिंग को शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन सर्वोत्तम है। व्यवसायी महिलाओं को आज अपने नेटवर्क को बढ़ाने का मौका मिलेगा। विदेश या इम्पोर्ट एक्सपोर्ट के क्षेत्रों से जुड़े व्यापार में आज लाभ होने की संभावना है।
उपाय: आज ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए शुभ है। आज मनी फ्लो कंटिन्यू बना रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों, पुस्तकों या अपनी स्किल्स को बढ़ाने पर धन खर्च कर सकती हैं, जो कि एक अच्छा इन्वेस्टमेंट साबित होगा। अगर आप गोल्ड या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सोच रही हैं, तो आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आज किसी को पैसा उधार देते समय सावधानी बरतें।
उपाय: आज अपने माथे या नाभि पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में धनु राशि की महिलाओं को आज अपने पैरों और कूल्हों का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द या साइटिका ) जैसी समस्या उभर सकती है। इसके अलावा, लिवर या पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आज ऑयली और हैवी भोजन से बचें। आज सुबह खुली हवा में प्राणायाम करना आपके फेफड़ों और मानसिक शांति के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
उपाय: रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;