(Pisces Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Pisces Health Horoscope 2024)
मीन राशि (मीन राशि स्वभाव) के जातकों के लिए नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक माना जा रहा है। पूरे साल राहु की उपस्थिति और सप्तम भाव में केतु के विराजमान होने से आपको स्वास्थ्य के मामले में परेशानियां आ सकती हैं। आपको शारीरिक समस्या से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के बचाव करने की आवश्यकता है। शनिदेव द्वादश भाव में बने रहेंगे। जिससे आपको आंखों की समस्या हो सकती है। अप्रैल से मई के बीच आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है।
राहु के प्रभाव से आप छोटी-छोटी बीमारियों के कारण परेशान हो सकते हैं। अगर पहले से कोई रोग है, तो सावधानी बरतें। संतुलित खान-पान के साथ अपनी दिनचर्या का भी विशेष ध्यान रखें। द्वादश शनि के प्रभाव से आपको सिर दर्द की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए अपना खास ध्यान रखें।
स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए यह साल उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी राशि में पूरे साल राहु की उपस्थिति और केतु के विराजमान होने से यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है।
मीन राशि वालों का स्वास्थ्य (Pisces Health 2024)
मीन राशि वाले अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। आपको खान-पान का भी खास ध्यान रखना है। बाहर की चीजें खाने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - Pisces 2024 Horoscope: मीन राशि को नए साल में आ सकती हैं ये मुश्किलें, जानें कैसा होगा 2024
मीन राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी (Be careful about Pisces health)
मीन राशि वाले छोटी-छोटी बीमारियों से बचकर रहें। वरना गंभीर रोग झेलना पड़ सकता है। सुबह जल्दी उठें और योग करें।
इसे जरूर पढ़ें - Pisces Career Horoscope 2024: मीन राशि वालों के लिए नया साल है शानदार, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
मीन राशि वाले इन ज्योतिषीय उपायों को आजमाएं (astrological remedies for Pisces People)
- मीन राशि वाले भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) सहस्त्रनाम का जाप अवश्य करें।
- आप पीले वस्त्र पहनकर पूजा करें और 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नम:' मंत्र का 57 हजार जाप करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों