(Pisces Career Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अब ऐसे में इस साल करियर के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।
इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मीन करियर राशिफल 2024 (Pisces Career Horoscope 2024)
करियर की दृष्टि से मीन राशि के जातकों के लिए नया साल बढ़िया माना जा रहा है। मंगल और सूर्य (सूर्य मंत्र) के दशम भाव में होने से इस साल की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आपको करियर में सफलता मिल सकती है। आप अपने काम को बहुत ही दृढ़ता के साथ करेंगे और अपने उद्देश्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर अपनी पूरी ईमानदारी से अपना काम करने की कोशिश करेंगे। इस साल की शुरुआत में यानी कि जनवरी से लेकर मार्च के बीच आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपको कार्यों में सफलता के योग बनते दिख रहे हैं। नौकरी में आपका ही बोलबाला रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
देव गुरु बृहस्पति साल के शुरुआत में आपके दूसरे भाव में रहकर आपके दशम भाव पर प्रकाश डालेंगे। जिससे आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। आपके लिए मार्च और अप्रैल का महीना थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। इस दौरान आपकी नौकरी पर भी संकट आ सकता है। अगर इस समय को निकाल लेंगे, तो आने वाले समय में नौकरी के लिए बेहतर स्थितियों का निर्माण होगा।
इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि वाले अपनी शादी की कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
मीन राशि वालों के लिए नया साल है खास
व्यवसाय की दृष्टि से देखा जाए, तो आपके लिए यह साल सामान्य रहने वाला है। द्वादश भाव में शनि के रहने से आपको कार्य करने के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। अप्रैल के बाद कार्य व्यवसाय के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि से ही व्यापार में सुधार भी हो सकता है। वहीं शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से आपको अच्छे परिणाम के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। कई बार आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, लेकिन आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। इस दौरान आपको धैर्य रखना है और मेहनत करना है। तभी आपके सफलता मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि वाले भाग्योदय के लिए इन उपायों को आजमाएं
मीन राशि वाले करें ये उपाय (Pisces Remedies to please Lord Vishnu and Shani Dev)
- मीन राशि के जातकों को को नए साल में घर से निकलते हुए अपनी जेब में पीला रुमाल रखने की आवश्यकता है।
- रोजाना हनुमान जी आराधना करें।
- विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) सहस्त्रनाम के जाप से आपको लाभ हो सकता है।
- शनि चालीसा का पाठ जरूर करें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों