
(pisces wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मीन राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है।
मीन राशि (मीन राशि स्वभाव) के जातकों का राशि चिह्न मछली है। इसलिए इस राशि के जातक मछली की भांति शांत, कोमल और दयालु होते हैं। इनका स्वभाव सहानुभूति से परिपूर्ण रहता है। इसलिए इन्हें सभी लोग पसंद करते हैं।
इस राशि के जातक कल्पना की दुनिया में रहते हैं। जिससे इन्हें कल्पना और तथ्य में भेद करना बहुत कठिन हो जाता है। इस राशि के जातक कला प्रेमी भी होते हैं। ये वातावरण के साथ जल्द ही एडजस्ट कर लेते हैं। अगर इस राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड में रंगों का चुनाव कर रहे हैं, तो इस राशि के लिए शुभ रंग गुलाबी, पीला और नारंगी होता है।

मीन राशि के अपनी शादी की कार्ड में क्रीम रंग का चुनाव कर सकते हैं। यह रंग व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशियां और नई ऊर्जा लेकर आया है। जो बहुत ही शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव ज्योतिष विस्तार से जानें

मीन राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड में नारंगी रंग का चुनाव करें। यह रंग नया सवेरा, नई उजाला और सकारात्मकता, सादगी का प्रतीक माना जाता है। जो वैवाहिक जीवन के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए अपनी शादी की कार्ड में इस रंग का प्रयोग करें।
इसे जरूर पढ़ें - कैसा होता है मीन राशि के लोगों का स्वभाव, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें
मीन राशि के जातक अपनी शादी की कार्ड में गुलाबी रंग का चुनाव करें। यह रंग भगवान श्रीकृष्ण (भगवान कृष्ण मंत्र) का सबसे प्रिय रंग है। यह रंग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, प्रेम, भावना, ऊर्जा का संचादर करता है। जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इसलिए मीन राशि वाले अपनी शादी की कार्ड में इस रंग का इस्तेमाल करें।
अगर आपकी राशि मीन है, तो यहां बताई गई लेख के हिसाब से अपनी शादी के कार्ड में रंग का चुनाव कर सकते हैं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।