image

Meen Saptahik Rashifal 19-25 January 2026: पार्टनर से म‍िलेगा प्‍यार, बिजनेस में हो सकता है तगड़ा मुनाफा; जानें मीन राश‍ि वालों का साप्‍ताह‍िक राश‍िफल

इस सप्ताह की सबसे बड़ी बात ये है कि आपके लाभ भाव में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का चतुर्ग्रही योग लगा हुआ है। शनि आपकी राशि में विराजमान हैं और राहु 12वें भाव में हैं। इस सप्ताह मीन राशि के लिए आमदनी और सामाजिक विस्तार का है। 11वें भाव में चार ग्रहों का होना महालक्ष्मी योग जैसा फल देगा। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आपका साप्‍ताह‍िक राश‍िफल कैसा होगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 16:30 IST

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सपने सच होने जैसा हो सकता है, लेकिन सावधानी भी उतनी ही जरूरी है। चंद्रमा 19 जनवरी को मकर राशि में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह आपकी अपनी राशि मीन में प्रवेश करेगा। इस सप्ताह की सबसे बड़ी बात ये है कि आपके लाभ भाव में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का चतुर्ग्रही योग लगा हुआ है।

शनि आपकी राशि में विराजमान हैं और राहु 12वें भाव में हैं। इस सप्ताह मीन राशि के लिए आमदनी और सामाजिक विस्तार का है। 11वें भाव में चार ग्रहों का होना महालक्ष्मी योग जैसा फल देगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी मीन राशि का सम्पूर्ण राशिफल बता रहे हैं-

मीन राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

मीन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सामाजिक मेल-जोल और नेटवर्किंग का होने वाला है। 11वें भाव में शुक्र और बुध की उपस्थिति आपको पार्टियों और सोशल गैदरिंग में ले जायेंगे। 19 जनवरी को दोस्तों के बीच आपको कोई विशेष व्यक्ति मिल सकता है। जो महिलाएं पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके पार्टनर उन्हें कोई कीमती उपहार दे सकते हैं। 20 से 22 जनवरी के बीच 12वें भाव में ग्रहण योग बनने से आपको अकेलापन महसूस हो सकता है या पार्टनर पर शक हो सकता है। इस सप्ताह किसी भी सीक्रेट रिलेशनशिप से बचें, बदनामी का डर है। 24 जनवरी के बाद शनि-चंद्र युति आपको स्वभाव से थोड़ा सीरियस और इंट्रोवर्टेड बनाएगी।

उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Meen Rashifal 16 January 2026: सूर्य-मंगल युति से महाधन योग, मीन राशि वालों को मिलेगा अपार पैसा, पढ़ें कैसा रहेगा दिन 

मीन राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के मामले में यह सप्ताह मीन राशि की महिलाओं के लिए जबरदस्त मुनाफे वाला है। 11वें भाव में सूर्य और मंगल का होना प्रमोशन, सैलरी इन्क्रीमेंट या बोनस मिलने का प्रबल संकेत है। यदि आप बिजनेस में हैं, तो 19 जनवरी को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिससे मोटा मुनाफा होगा। बड़े भाई-बहनों या सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन इस सप्ताह सावधान रहें, 20 से 22 जनवरी के बीच 12वें भाव में चंद्रमा होने से ऑफिस में मन नहीं लगेगा और आलस्य हावी रहेगा। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। 24 जनवरी के बाद वर्कलोड फिर बढ़ेगा, लेकिन आप उसे संभाल लेंगी।

उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के नीचे जलाएं।

rashifal

मीन राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह मीन राशि की महिला के लिए मिलाजुला परिणाम देगा। कभी फायदा तो जभी नुकसान जैसा साबित हो सकता है। 11वें भाव में चार ग्रहों की युति मल्टीपल इनकम के सोर्स बनाते हैं। इस सप्ताह रुका हुआ पैसा, शेयर मार्किट से बड़ा लाभ होने के योग हैं। 19 जनवरी इन्वेस्ट के लिए अच्छा दिन है। 20 से 22 जनवरी के बीच 12वें भाव में राहु और चंद्रमा आपके खर्चों को बेकाबू कर सकते हैं। अस्पताल, दवाइयों या अनावश्यक यात्रा पर धन खर्च हो सकता है। कमाई अच्छी होगी, लेकिन इस सप्ताह सेविंग्स पर भी ध्यान देना है। बजट बना कर खर्चा करें।

उपाय: शनिवार को किसी दिव्यांग व्यक्ति को भोजन कराएं।

यह भी पढ़ें- Saptahik Rashifal Singh 19 to 25 January: सिंह राशि की पुरानी समस्याओं का होगा अंत, सेहत के प्रति लापरवाही पड़ेगी भारी; जानें साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मीन राशि की महिलाओं को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। शनि के लग्न में होने से घुटनों और जोड़ों में दर्द की पुरानी समस्या बनी रहेगी। 11वें भाव के ग्रह आपको एनर्जेटिक रखेंगे, लेकिन 20 से 22 जनवरी के बीच 12वें भाव का चंद्रमा आपको अनिद्रा, आंखों में इन्फेक्शन या पैरों में मोच की समस्या दे सकता है। मानसिक रूप से आप कभी बहुत खुश तो कभी बहुत उदास महसूस करेंगी। इस सप्ताह योग और मेडिटेशन आपके लिए अनिवार्य है।

उपाय: प्रतिदिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;