saptahik singh rashifal 19 to 25 january

Saptahik Rashifal Singh 19 to 25 January: सिंह राशि की पुरानी समस्याओं का होगा अंत, सेहत के प्रति लापरवाही पड़ेगी भारी; जानें साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए संघर्ष के साथ-साथ बड़ी जीत के संकेत लेकर आया है। ग्रहों की दुर्लभ युति आपकी पुरानी समस्याओं का अंत कर सकती है और विरोधियों पर विजय दिला सकती है। करियर और कानूनी मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। हालांकि सेहत के प्रति जरा-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 13:13 IST

Leo Weekly Horoscope : इस सप्ताह ग्रहों का एक दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग बन रहा है। 19 जनवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशि में और 24 जनवरी को आधे समय के बाद मीन राशि में गोचर करेगा। इस सप्ताह मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का चतुर्ग्रही योग हो रहा है। राहु कुम्भ राशि में और केतु आपकी अपनी राशि सिंह में गोचर कर रहे हैं। शनि अष्टम भाव में हैं। सिंह राशि के लिए यह सप्ताह संघर्ष और विजय का है। छठे भाव में चार ग्रहों की युति और उसमें भी आपके लग्नेश सूर्य और योगकारक मंगल का होना शत्रु हंता योग बना रहा है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानिए इस सप्ताह का सम्पूर्ण राशिफल

सिंह राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में टकराव और गलतफहमी ला सकता है। छठे भाव में शुक्र का होना और उस पर मंगल सूर्य का प्रभाव रिश्तों में अहंकार की लड़ाई करवा सकता है। 19 जनवरी को आप पार्टनर की किसी आदत को लेकर बहुत ज्यादा क्रिटिकल हो सकती हैं, जिससे विवाद बढ़ेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच सप्तम भाव में चंद्रमा और राहु का ग्रहण दोष वैवाहिक जीवन में शक या भ्रम पैदा कर सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए यह समय नया रिश्ता जोड़ने का नहीं है, क्योंकि आप सामने वाले को सही से परख नहीं पाएंगी। इस सप्ताह प्रेम से ज्यादा तर्क-वितर्क हावी रहेगा। सिंगल रह रही महिलाओं को किसी पर भी इस सप्ताह जल्दी भरोसा नहीं करना चाहिए।
उपाय: रविवार को तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें और उसमें लाल फूल डालें।

rashifal

सिंह राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के मामलो में सिंह राशि की महिलाओं के लिए ये सप्ताह से यह सप्ताह अत्यंत पॉवरफुल है। छठे भाव में उच्च के मंगल के साथ सूर्य की युति आपको कोर्ट-कचहरी, प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी टेंडर में निश्चित सफलता दिलाएगी।  19 जनवरी को काम का बोझ बहुत अधिक होगा, लेकिन आप उसे पूरा करने में सक्षम होंगी। 20 से 22 जनवरी के बीच पार्टनरशिप  के काम में सतर्क रहें, इस सप्ताह राहु आपको धोखा दिलवा सकता है। जो महिलाएं वकालत, पुलिस, मेडिकल या स्पोर्ट्स में हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा  है।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक  मामलो पर यह सप्ताह सिंह राशि की महिलाओं के लिए खर्चीला लेकिन इसके अच्छे रिजल्ट्स भी आपको देखने मिलेंगे। छठे भाव में ग्रहों का प्रभाव लोन से जुड़ी समस्याओं का समाधान देगा। यदि आप लोन लेने का प्रयास कर रही थीं, तो इस सप्ताह वह पास हो सकता है। पुराना फंसा हुआ पैसा या किसी कानूनी विवाद में रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।  शुक्र के छठे भाव में होने से लग्जरी और फैशन पर अनावश्यक खर्च भी होगा। 24 जनवरी के बाद अष्टम भाव में शनि और चंद्रमा के कारण कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन गुड़ का सेवन करें और चींटियों को आटा डालें।

सिंह राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य इस सप्ताह सिंह राशि की महिलाओं के लिए  उनका स्वस्थ्य ही उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। छठे भाव में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का एक साथ होना रोग भाव को एक्टिव  कर रहा है।इस सप्ताह आपको एसिडिटी, बुखार, ब्लड प्रेशर या  ब्लड  इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। मंगल के कारण चोट या दुर्घटना का भी डर बना रहेगा  इसलिए वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। 19 जनवरी को विशेष रूप से अपनी आंखों और सिर का ख्याल रखें। अत्यधिक क्रोध आपके नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।
उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;