aaj ka meen rashifal 16 january 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 16 January 2026: सूर्य-मंगल युति से महाधन योग, मीन राशि वालों को मिलेगा अपार पैसा, पढ़ें कैसा रहेगा दिन 

16 जनवरी 2026 को मीन राशि की महिलाओं के लिए शानदार दिन है। लाभ भाव में सूर्य-मंगल की युति से 'महाधन राजयोग' बन रहा है, जिससे अप्रत्याशित धन लाभ होगा। करियर में सफलता, पदोन्नति और नए अवसर मिलेंगे। प्रेम व वैवाहिक जीवन में संतुलन आवश्यक है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बड़ी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 07:45 IST

Meen Dainik Rashifal, 16 January 2026: शुक्रवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए काफी अच्छा जाने वाला दिन है। पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज आपके लिए ग्रहों की स्थिति शुभ है। आज मंगल  मकर राशि  में प्रवेश कर रहे हैं, जहां वे उच्च के हो जाते हैं। सूर्य और उच्च का मंगल का यह संयोग आपके लाभ भाव में एक जबरदस्त धन राजयोग बना रहा है।चंद्रमा आज धनु राशि में है। जिसके प्रभाव से आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा मिलेगा। आज आपकी कोई बहुत बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और बड़े लोगों से संपर्क बनेंगे। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मीन राशि की महिलाओं को बैलेंस बनाना होगा। आज आप पार्टनर या बच्चों के साथ छोटी सी बात पर आप बहुत तेज गुस्सा कर सकती हैं। आपको लगेगा कि वे आपकी बात नहीं सुन रहे। शुक्रवार के प्रभाव से शाम को माहौल शांत होगा। आज किसी सामाजिक समारोह में पति के साथ जाने से आपका मान बढ़ेगा। सिंगल रह रही महिलाओं के लिए आज अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का अच्छा दिन है।
उपाय: आज शाम को शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज आप टॉप पर रहेंगी। आज चंद्रमा आपको काम के प्रति समर्पित रखेगा और और मंगल आपको उसका बेनिफिट दिलाएगा। अगर आप प्रमोशन, इन्क्रीमेंट या नई नौकरी के लिए प्रयास कर रही थीं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं सूर्य और मंगल की के प्रभाव से आज खतम हो जाएगी। बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन प्रॉफिट का है। आज आप जो भी डील करेंगी, उसमें फायदा ही होगा।
उपाय: आज हनुमान जी को बूंदी का लड्डू चढ़ाएं।

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए धन लाभ का है। आज आय के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं। शेयर मर्कट , प्रॉपर्टी या पुराने इन्वेस्टमेंट से आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। बड़े भाई-बहनों से भी आज आर्थिक मदद या महंगा उपहार मिलने के योग हैं। आज आप घर के लिए कोई लक्जरी आइटम ए सी , फ्रिज या गाड़ी खरीदने का प्लान बना सकती हैं।
उपाय: आज मां लक्ष्मी को 5 लाल फूल और इत्र अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को अपने पैरों पर खासकर पिंडलियों और पेट का ध्यान रखना होगा। ग्रहो के प्रभाव से आज आप को पैरों में दर्द या ऐंठन हो सकती है। मंगल की दृष्टि पेट में एसिडिटी या प्रेगनेंसी से जुड़ी महिलाओं को थोड़ी असुविधा दे सकती है। आज अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाएं, ज्यादा भागदौड़ से बचें और पर्याप्त पानी पिएं।
उपाय: आज हल्दी और केसर का तिलक माथे पर लगाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;