(Destiny number 7 prediction 2024) व्यक्ति के जीवन में भविष्य में क्या होने वाला है। उनका करियर, स्वास्थ्य, प्रेम कैसा रहने वाला है। इस संबंध में ज्योतिष और राशिफल का सहारा लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूलांक और भाग्यांक के हिसाब से भी पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष की बात करें, तो यह एक ऐसी विधा मानी जाती है। जो भविष्य से संबंधित कोई जानकारी देता है। यह शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताता है।
व्यक्ति की जन्म तारीख, महीना और साल के योग से प्राप्त किए गए अंक को भाग्यांक कहा जाता है। भाग्यांक का रूप मूलांक से अलग होता है। कोई भी व्यक्ति अपने भाग्यांक से अपना भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकता है।
वहीं भाग्यांक 7 वाले लोगों के लिए 7, 14, 16, 25 और 26 शुभ तारीखें हैं। इनके लिए बुधवार, गुरुवार और शनिवार के दिन काफी शुभ हैं। अब ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की जन्म तिथि का एकल अंक 7 है, तो उसका भाग्यांक 7 माना जाता है।
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
जानें भाग्यांक 7 वालों का व्यक्तित्व
भाग्यांक 7 वाले व्यक्ति फैसले लेने समझदार होते हैं। इन लोगों के अंदर काम करने की क्षमता अधिक होती है। यह हमेशा ऊर्जा से परिपूर्ण रहते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती है। इन्हें अपना काम स्वयं करना पसंद है। यह दूसरों की मदद लेना पसंद नहीं करते हैं।
जानें कैसा रहने वाला है भाग्यांक 7 वालों का साल 2024
भाग्यांक 7 वालों के लिए साल 2024 ठीक रहने वाला है। आपको नए साल में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साथ ही माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यन रखें।
जानें भाग्यांक 7 का करियर
भाग्यांक 7 वालों को करियर के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। आप जिस भी काम को करने की सोचेंगे। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपसे बॉस प्रसन्न हो सकते हैं और आपका प्रमोशन भी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें -कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय
जानें भाग्यांक 7 वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य
भाग्यांक 7 वालों के लिए नया साल स्वास्थ्य के लिहाज अच्छा रहने वाला है। मानसिक तनाव लेने से बचें। अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो अभी जाने से बचें।
भाग्यांक 7 वालों की आर्थिक स्थिति
भाग्यांक 7 वालों के साल 2024 आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा माना जा रहा है। आपको धन लाभ (धन लाभ उपाय) हो सकता है और कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - बुधवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, आर्थिक स्थिति हो सकती है कमजोर
भाग्यांक 7 वालों के लिए सुझाव
- भाग्यांक 7 वाले आलस्य त्यागें और मेहनत करें।
- अगर आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अभ्यास करने की आवश्यकता है।
भाग्यांक 7 वाले करें भगवान गणेश की करें उपासना
- भाग्यांक 7 वाले बप्पा की पूजा नियमित रूप से करें।
- गणेश (भगवान गणेश मंत्र) स्तोत्र का पाठ करने से लाभ हो सकता है।
- बुधवार के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों