(Destiny number 4 prediction 2024) व्यक्ति के जीवन में भविष्य में क्या होने वाला है। उनका करियर, स्वास्थ्य, प्रेम कैसा रहने वाला है। इस संबंध में ज्योतिष और राशिफल का सहारा लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूलांक और भाग्यांक के हिसाब से भी पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष की बात करें, तो यह एक ऐसी विधा मानी जाती है। जो भविष्य से संबंधित कई जानकारी देता है। यह शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताता है।
व्यक्ति की जन्म तारीख, महीना और साल के योग से प्राप्त किए गए अंक को भाग्यांक कहा जाता है। भाग्यांक का रूप मूलांक से अलग होता है। कोई भी व्यक्ति अपने भाग्यांक से अपना भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकता है।
अब ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की जन्म तिथि का एकल अंक 4 है, तो उसका भाग्यांक 4 माना जाता है। जैसे कि किसी व्यक्ति की जन्म तिथि 07-01 -1985 है तो जन्म तिथि की सभी संख्याओं का योग यानी कि 0+7+0+1+1+9+8+5= 31 (3 +1 =4 ) इन सभी संख्याओं का एकल अंक 4 है यानि कि आपका भाग्यांक भी 4 ही है।
अब ऐसे में भाग्यांक 4 वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भाग्यांक 4 वाले व्यावहारिक और कुशल होते हैं। इनके विचार परिवर्तनशील होते हैं। इनकी सोच में नवीनता होती है। यह थोड़े गुस्सैल स्वभाव के होते हैं, लेकिन इनका गुस्सा भी जल्दी ही शांत हो जाता है।
भाग्यांक 4 वालों के लिए साल 2024 शानदार होने वाला है, लेकिन आपको कुछ माह में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कोई भी कान सावधानीपूर्वक करें। कार्य में सफलता (सफलता प्राप्ति उपाय) जरूर मिलेगी।
भाग्यांक 4 वालों के लिए साल 2024 करियर के लिहाज से ठीक-ठाक माना जा रहा है। आपको शुरुआती माह में थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है, लेकिन आपको सफलता मिल जाएगी। नौकरीपेशा जातकों को धैर्य बनाएं रखें। तभी शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अपने विचारों को दूसरे के सामने साझा करें। तभी परेशानियों का हल हो पाएगा।
भाग्यांक 4 वालों के लिए साल 2024 स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आपको रोजाना व्यायाम करने चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - इस भाग्यांक वालों को मिलती है करियर में मनचाही ग्रोथ
भाग्यांक 4 वालों के साल 2024 आर्थिक रूप से ठीक रहने वाला है। आपको निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपका भाग्यांक है 1 तो ये सभी रंग हैं आपके लिए शुभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।