Mulank 5 Numerology Predictions: प्लानिंग नहीं एक्शन का है समय, मेहनत से मिलेगी सफलता की राह; जानें कैसा रहेगा मूलांक 5 का पूरा साल 2026

अगर आपका मूलांक 5 है तो आपके लिए साल 2026 शुभ हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह साल सूर्य का है और मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं। इसी वजह से ये साल इस मूलांक के लोगों के लिए बहुत शुभ हो सकता है। आइए जानें इस मूलांक के लिए कैसा रहेगा यह पूरा साल और कैसा रहेगा समय।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 18:06 IST

यदि आपका जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका जन्मांक या मूलांक 5 होगा। इस मूलांक के स्वामी बुध को माना जाता है और यह साल सूर्य का है, इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि बुध और सूर्य की युति से साल बहुत अच्छा हो सकता है। मूलांक 5 के स्वामी बुध और साल 2026 के स्वामी सूर्य होने के कारण मूलांक 5 के लोगों के जीवन में इस साल बहुत से सकारात्मक परिवर्तन होते हुए देखे जा सकते हैं। यह साल पांच अंक वालों के लिए बहुत अच्छा जाएगा क्योंकि सूर्य और बुध की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। ये दोनों एक दूसरे के लिए पॉजिटिव हैं और एक-दूसरे को शुभ फल देने वाले होते हैं।  वैसे देखा जाए तो हम बुध को बुद्धि से, वाणी से, कम्युनिकेशन स्किल से, बिजनेस से जोड़ के देखते हैं। तो यह साल नए स्टार्टअप का साल है। आइए अंक ज्योतिषाचार्य डॉ शेफाली गर्ग से जानें मूलांक 5 के लिए कैसा हो सकता है यह पूरा साल और इसमें आपको कौन से बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

मूलांक 5 किसका होता है?

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध होता है, जो बुद्धि, वाणी, कम्युनिकेशन, व्यापार और चतुराई का प्रतीक माना जाता है। साल 2026 को सूर्य का साल माना जा रहा है और सूर्य के साथ बुध की जोड़ी को ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है। इसी वजह से साल 2026 मूलांक 5 के लिए प्रगति, ग्रोथ और नए अवसरों का साल बन सकता है। हालांकि, इस साल सफलता उन्हें मिल सकती है जो अपनी योजनाओं पर काम करेंगे।  

यह भी पढ़ें- इस मूलांक पर सबसे ज्यादा पड़ता है राहु का असर, बिगड़ जाता है बना बनाया काम

mulank 5 prediction

मूलांक 5 और साल 2026 का विशेष योग

चूंकि यह साल सूर्य का माना जाता रहा है और सूर्य नेतृत्व, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का कारक होता है, जबकि बुध सोचने-समझने और सही रणनीति बनाने की शक्ति देता है। जब सूर्य और बुध का प्रभाव एक साथ होता है, तब व्यक्ति के भीतर की योजनाएं हकीकत में बदलने लगती है। मूलांक 5 वालों के लिए यह योग इस बात का संकेत दे रहा है कि इस साल आपकी सोच तेज होगी, फैसले मजबूत होंगे और आप नए रास्तों पर चलने का प्रयास करेंगे।

More For You

यह भी पढ़ें- Mulank 4 Numerology Predictions 2026: मूलांक 4 वाले नए स्टार्टअप से पाएंगे सफलता, जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल 2026

स्टार्टअप्स के लिए अच्छा समय

2026 मूलांक 5 वालों के लिए नए स्टार्टअप्स और बिजनेस ग्रोथ का साल साबित हो सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी बिजनेस आइडिया पर काम करने की सोच रहे थे, तो यह साल उसे शुरू करने का सही समय है। कम्युनिकेशन, डिजिटल मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, टेक्नोलॉजी और ट्रेड से जुड़े क्षेत्रों में आपको खास सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह साल प्रमोशन के साथ रोल चेंज और नई जिम्मेदारियों के संकेत देता है। आप उन योजनाओं पर इस साल जरूर काम करें जो लंबे समय से सफल नहीं हो पाईं थी।

अगर आपका मूलांक 5 है तो यह समय आपके जीवन में कई नए मोड़ लाने के लिए तैयार है।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;