(Libra Career Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अब ऐसे में इस साल करियर के लिहाज से तुला राशि वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।
इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
करियर के लिहाज से तुला राशि के जातकों के लिए साल 2024 अच्छा परिणाम लेकर आया है। देव गुरु (गुरुदोष उपाय) बृहस्पति आपके सप्तम भाव में होंगे और शनिदेव पंचम भाव में होंगे। वहीं सूर्य और मंगल साल की शुरुआत में आपके तीसरे भाव में रहेंगे। जिससे राहु का प्रभाव अधिक रहेगा और आपको चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ आपको करियर में सफलता मिल सकती है। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ ही आपकी मुलाकात किसी वरिष्ठ से हो सकती है, जिससे आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।
मार्च और अप्रैल का महीना कुछ परेशानी भरा रह सकता है। जिससे आप दूसरी ढूंढने की कोशिश करेंगे। वहीं मई और जून के दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। जिसके कारण आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको उन्नति की भी प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए अगस्त और दिसंबर का समय बहुत अच्छा रहेगा और अपनी नौकरी में मजबूती के साथ हर काम को बढ़िया तरीके से करने में सक्षम होंगे। आपको पदोन्नति मिलने की भी संभावना है और आप एक अलग स्थान बनाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है तुला, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
करियर को लेकर तुला राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। जो लोग नौकरी के तलाश में हैं. उन्हें इस साल सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर यह साल आपको कुछ करियर से संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें - तुला राशि वाले धारण करें ये रत्न, व्यापार में मिल सकती है तरक्की
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।