
Leo Horoscope Today, 28 January 2026: 28 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए अधिकार प्राप्ति का दिन है का है। आज चंद्रमा आपके कर्म स्थान में उच्च के हैं। आज ऑफिस या समाज में आपका स्टेटस बढ़ेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगी, उसे पूरा करके ही दम लेंगी। छठें भाव में आपके राशि स्वामी सूर्य और उच्च के मंगल बैठे हैं। जिसके प्रभाव से आज आपके विरोधी, शत्रु या आपसे जलने वाले लोग आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। अगर कोई कोर्ट केस या विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके हक में आएगा। आज आप अपनी मेहनत के दम पर असंभव को संभव कर दिखाएंगी।
प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं को प्रैक्टिकल रहना होगा। दसवां भाव करियर का है और छठा भाव सेवा का। आज रोमांस से ज्यादा फोकस एक-दूसरे की मदद करने और भविष्य संवारने पर रहेगा। अगर आपका पार्टनर किसी मुसीबत में है, तो आज आप ढाल बनकर उनके साथ खड़ी रहेंगी। सिंगल महिलाओं को आज अपने वर्कप्लेस पर ही कोई प्रभावशाली व्यक्ति अट्रैक्ट कर सकता है।
उपाय: आज अपने बेडरूम या लिविंग रूम में तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और उसमें लाल फूल डालें।
करियर और कामकाज के मामले में आज का दिन गोल्डन पीरियड है। दसवें भाव में उच्च का चंद्रमा करियर में स्थिरता और प्रमोशन दोनों देता है। अगर आप सरकारी नौकरी, राजनीति या प्रशासन में हैं, तो आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं की लीडरशिप स्किल्स की आज जमकर तारीफ होगी। आज आप विरोधियों को पीछे करते हुए अपने काम में तरक्की करेंगे ।
उपाय: आज घर से निकलते समय अपने पिता या किसी बुजुर्ग के चरण स्पर्श करें और गुड खाकर और पानी पीकर ही निकलें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्ज मुक्ति और मेहनत की कमाई का है। आज आपका छठवां भाव एक्टिव होने के कारण आज आपको अपना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर आपने बैंक लोन के लिए अप्लाई किया था, तो आज वह पास हो जाएगा। आज आप अपनी प्रोफेशनल इमेज, ब्रांडिंग या ऑफिस के लिए जरूरी गैजेट्स पर पैसा खर्च करेंगी। आज किसी भी तरह के शॉर्टकट से दूर रहें ,आज केवल मेहनत का पैसा ही फलित होगा।
उपाय: आज 6 गेहूं के आटे की लोई बनाएं और उन्हें किसी गाय को खिलाएं।
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को एसिडिटी और आंखों का ध्यान रखना होगा। सूर्य और मंगल की युति शरीर में पित्त बढ़ा रही है। आज मसालेदार भोजन से सीने में जलन हो सकती है। आज दसवें भाव का चंद्रमा काम का बोझ दे सकता है, जिससे शाम को सिरदर्द हो सकता है। आज पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है।
उपाय: आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें सुनें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।