
Leo Horoscope Today, 16 January 2026: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए के दिन तो अच्छा है लेकिन सेहत का ध्यान आज रखना होगा । पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है। आज सूर्य और उच्च का मंगल का संयोग शत्रु हंता योग बना रहा है। आज आपके अंदर इतनी ऊर्जा और आत्मविश्वास होगा कि बड़े से बड़ा दुश्मन भी आपके सामने टिक नहीं पाएगा। कोर्ट-कचहरी, प्रतियोगिता या ऑफिस की राजनीति में आज आपकी जीत संभव है। आज चंद्र आपको बुद्धि प्रेम और संतान पक्ष से भी शुभ फल प्रदान करेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज का दिन सिंह राशि के महिलाओं के लिए रोमांचित रहने वाला है । 5वें भाव का चंद्रमा लव लाइफ के लिए बहुत शुभ है। शुक्र प्रदोष के प्रभाव से आज आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत आकर्षित महसूस करेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।, विवाहित महिलाओं को थोड़ा सतर्क रहना होगा। 6वें भाव में सूर्य और मंगल के कारण आप छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी एग्रेसिव हो सकती हैं। आज अपने गुस्से को प्यार के बीच न आने दें। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: आज शाम को पति-पत्नी साथ मिलकर शिव जी का अभिषेक करें।
करियर के मामले पर आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है। 6ठे भाव में उच्च का मंगल और स्वग्रही सूर्य आपको अपने कार्यक्षेत्र का उन्नति प्रदान करेगा । अगर आप पुलिस, सेना, खेल, वकालत या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं, तो आज सफलता आपको मिला सकती है ।आपके ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप चुटकियों में निभा लेंगी। आज आपकी कार्यक्षमता बहुत अधिक रहेगी। बिज़नेस में आज रिस्क लेने का सही समय है आज लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट फायदेमंद रहेगा ।
उपाय: आज हनुमान जी को लाल चोला या सिंदूर चढ़ाए।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कर्ज मुक्ति है । 6ठा भाव कर्ज का होता है। उच्च के मंगल की कृपा से आज आप पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगी या रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। 5वें भाव का चंद्रमा शेयरमार्केट से अचानक लाभ का संकेत देता है। सूर्य और मंगल की युति आज मेडिकल एक्सपेंसेस या किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के खराब होने पर पैसा खर्च करवा सकती है। आज आप बच्चों के लिए खिलौने या कपड़े खरीदने पर भी धन खर्च करेंगी।
उपाय: आज मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल और बताशे अर्पित करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को बहुत सावधान रहना होगा। 6ठे भाव में सूर्य और मंगल का होना शरीर में बुखार, बी पी या एसिडिटी की समस्या दे सकता है। आज आपको चोट लगने, कटने या जलने का भी डर है, इसलिए किचन में काम करते समय या गाड़ी चलाते समय कोई भी लापरवाही न करें। आज खूब पानी पिएं और ठंडी तासीर वाली चीजें खाएं।
उपाय: आज तांबे के लोटे में पानी, रोली और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और ॐ आदित्याय नमः बोलें।दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।