Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:42 AM IST
aaj ka singh rashifal 13 february

Aaj Ka Singh Rashifal 13 February 2026: विजया एकादशी और पंचम भाव में मूल नक्षत्र का प्रभाव, प्रेम और शिक्षा के लिए शुभ रहेगा दिन; जानिए सिंह राशि का राशिफल

13 फरवरी 2026 का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए प्रेम, शिक्षा और क्रिएटिविटी के लिहाज से खास संकेत दे रहा है।विजया एकादशी और पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर बुद्धि और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। मूल नक्षत्र का प्रभाव पुराने मामलों को फिर से सामने ला सकता है। जानिए आज का दिन लव, करियर, धन और सेहत के मामले में क्या संकेत दे रहा है।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 06:36 IST

Leo Horoscope Today, 13 February  2026: 13 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए  क्रिएटिविटी और पास्ट  कर्मा  के जागृत होने का है। आज विजया एकादशी है और चंद्रमा आपकी राशि से  संतान, प्रेम, शिक्षा और बुद्धि में गोचर कर रहा है। लेकिन ध्यान दें, चंद्रमा मूल नक्षत्र में है, जिसका स्वामी केतु है। पंचम भाव शुभ होता है, लेकिन मूल नक्षत्र चीजों को उखाड़ता  है। आज आपके पुराने रुके हुए काम या पुरानी यादें अचानक सामने आ सकती हैं। आज का दिन स्टूडेंट्स  के लिए बहुत शक्तिशाली है; अगर आप किसी कठिन विषय की 'जड़' तक जाना चाहती हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। विजया एकादशी के प्रभाव से किसी भी तरह की  कम्पटीशन  या इंटरव्यू में आपकी जीत निश्चित है। आज आपकी संतान कोई ऐसी बात कह सकती है जो आपको हैरान कर दे या किसी पुरानी समस्या का हल निकाल दे।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन  इंटेंस  इमोशंस का है। पंचम भाव प्रेम का है, लेकिन मूल नक्षत्र केतु का है, जो विरक्ति या डेप्थ  देता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ छिछली या फ्लर्टी बातें करने के बजाय  आत्मिक जुड़ाव महसूस करेंगी। अगर कोई एक्स -लवर अचानक याद आए या संपर्क करे, तो हैरान न हों यह मूल नक्षत्र का प्रभाव है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ भविष्य की प्लानिंग की जड़ पर बात करेंगी। विजया एकादशी होने के कारण आज अगर आप किसी को प्रपोज करती हैं, तो विजय मिलने के प्रबल योग हैं।
उपाय: शुक्रवार है, छोटी कन्याओं को टॉफी या कोई मीठी चीज बांटें।

यह भी पढ़ें- Singh Saptahik Rashifal 09 - 15 February 2026: दुश्मनों पर जीत, आय में वृद्धि; सिंह राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन इनोवेशन का है। अगर आप क्रिएटिव फील्ड आर्ट, डिजाइन, लेखन में हैं, तो आज आपको कोई ऐसा आईडिया  आएगा जो बहुत मौलिक और गहरा होगा। मूल नक्षत्र आपको समस्या की तह तक ले जाएगा। जो महिलाएं शेयर मार्केट, ट्रेडिंग या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन अचानक लाभ ला सकता है, लेकिन रिस्क भी ज्यादा है। विजया एकादशी के कारण आज आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता विरोधियों पर भारी पड़ेगी।
उपाय: ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करें।  

More For You

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो  पर आज शेयर या ट्रेडिंग में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। पंचम भाव और मूल नक्षत्र मिलकर बड़ा इन्वेस्ट  करने के लिए उकसा सकते हैं। आज शेयर मार्केट में अचानक उछाल या गिरावट आ सकती है, इसलिए इंट्राडे से बचें,  लॉन्ग  टर्म का इन्वेस्ट सुरक्षित रहेगा। आज बच्चों की शिक्षा या उनकी जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। विजया एकादशी पर किया गया दान आपको कई गुना होकर वापस मिलेगा।
उपाय: आज गाय को चारा खिलावें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं को अपने पेट और डाइजेस्टिव  का खास ख्याल रखना होगा। पंचम भाव पेट का है और मूल नक्षत्र अग्नि तत्व का है। आज एसिडिटी, पेट में जलन या पित्त बढ़ने की समस्या हो सकती है। आज बहुत ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना खाने से बचें। गर्भवती महिलाओं को आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और भारी सामान उठाने से बचना चाहिए।
उपाय: आज राधा कृष्ण की पूजा करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;