
Leo Horoscope Today, 10 January 2026: 10 जनवरी 2026, शनिवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण दिन रहेगा। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी- अष्टमी तिथि है। सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं, जबकि आज का दिन कर्मफल दाता शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध होते हुए भी शत्रुता का भाव माना जाता है। सिंह राशि की महिलाएं स्वभाव से स्वाभिमानी, नेतृत्व क्षमता से भरपूर और थोड़ी डोमिनेटिंग होने वाली होती हैं। आप रानी की तरह जीना पसंद करती हैं, लेकिन आज शनि देव आपको सेवा और विनम्रता का पाठ पढ़ाएंगे। आज का दिन अपने ईगो को साइड में रखकर सिर्फ कर्म पर ध्यान देने का है।
प्रेम और रिश्तों के मामले में आज का दिन समझदारी का है। सिंह राशि की महिलाएं रिश्तों में भी लीड करना पसंद करती हैं, विवाहित महिलाओं के लिए आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर ईगो क्लैश हो सकता है। सिंह राशि वालों को आलोचना बर्दाश्त नहीं होती, लेकिन आज आपको शांत रहना होगा। शनि का प्रभाव रिश्तों में रूखापन ला सकता है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज का दिन नए प्रोपोज़ल्स के लिए बहुत अनुकूल नहीं है। सूर्य-शनि का प्रभाव निराशा या देरी ला सकता है। अगर आप किसी को पसंद करती हैं, तो आज अपनी बात कहने से बचे। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर पर अपनी मर्जी थोपने की कोशिश न करें। उन्हें भी अपनी बात रखने का मौका दें। आज कोई पुरानी बात सामने आने से रिश्ता कमजोर हो सकता है।
उपाय: आज चींटियों को आटा खिलाए।
करियर के मामले पर आज सिंह राशि की महिलाओं को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज शनिवार है और ऑफिस में वर्कलोड आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। आपके बॉस या सीनियर आज आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं, जो आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकता है। आज अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का मौका मिलेगा। अगर आप बिज़नेस करती हैं, तो आज एम्प्लाइज से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है। आज आपको डिप्लोमेसी से स्थिति को संभालना होगा, गुस्से से बात बिगड़ जाएगी। लोहे, मशीनरी या पुरानी वस्तुओं के व्यापार में आज सामान्य लाभ होगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ करे।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए संयम बरतने का है। सिंह राशि की महिलाएं बहुत खर्च करने के लिए जानी जाती हैं इनकम में आज कोई बड़ी इन्क्रेअसेमेन्ट के आसार नहीं हैं। पैसा आएगा, लेकिन रफ़्तार थोड़ी धीमी हो सकती है। अगर आप किसी सरकारी प्रोजेक्ट या टेंडर का इंतज़ार कर रही हैं, तो आज उसमें देरी हो सकती है। आज किसी भी रिस्की काम में हाथ न डालें।आज स्टेटस मेंटेन करने के चक्कर में फिजूलखर्ची न करें। आज घर की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं या गाड़ी की मेंटेनेंस पर अचानक खर्च आ सकता है। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है जिसमें अधिक खर्चा होगा। आज किसी को भी पैसा उधार न दें, खासकर दोस्तों को। पैसे के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं।
उपाय: आज तांबे के लोटे में जल भरकर, उसमें थोड़े काले तिल और लाल फूल डालकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को अपने हृदय और रीढ़ की हड्डी का ध्यान रखना होगा। सिंह राशि का संबंध दिल और पीठ से होता है, जबकि शनि हड्डियों का कारक है। आज पीठ दर्द या सर्वाइकल की समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा देर तक झुककर काम न करें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आज गुस्सा करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। आंखों में जलन या सिर के पिछले हिस्से में दर्द हो सकता है। आज तली-भुनी और मसालेदार चीजों से दूर रहें, क्योंकि इससे एसिडिटी हो सकती है जो सीधे आपके दिल की धड़कन को प्रभावित करेगी। सादा भोजन करें।
उपाय: आज सुबह सूर्य नमस्कार करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।