Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:42 AM IST
aaj ka singh rashifal 09 february 2026

Aaj Ka Singh Rashifal 09 February 2026: आज खुद को साबित करने की चाह रहेगी, शांत रहना होगा बेहरत, जानें सिंह राशि की महिलाओं का राशिफल

आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए खुद को साबित करने की मजबूत इच्छा लेकर आएगा, लेकिन संयम बनाए रखना भी उतना ही जरूरी रहेगा। मेहनत और आत्मविश्वास तो रहेगा, पर भावनाओं और अहं पर नियंत्रण दिन को बेहतर बना सकता है। प्रेम, करियर और धन तीनों मामलों में समझदारी और शांति से लिया गया फैसला लाभ देगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 06:50 IST

Leo Horoscope Today, 09 February  2026: आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा इमोशनल और थोड़ा प्रैक्टिकल रहने वाला है। आज आप चाहेंगी कि लोग आपकी बात सुनें, आपकी मेहनत को मान दें और आपकी राय को अहमियत दें। अगर ऐसा न हो, तो मन में गुस्सा या चिड़चिड़ापन आ सकता है। आज आपको यह समझने की ज़रूरत है कि हर दिन तारीफ मिलना ज़रूरी नहीं होता। कुछ महिलाएं आज यह महसूस कर सकती हैं कि वे बहुत कुछ कर रही हैं, लेकिन उसका सही रिजल्ट नहीं दिख रहा। यह सोच आपको अंदर से थका सकती है। आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की सीख देगा। अगर आप आज अपने अहं को थोड़ा पीछे रख देंगी, तो दिन ज्यादा आसान हो जाएगा।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं को ध्यान और सम्मान की ज़रूरत महसूस होगी।आज विवाहित महिलाएं चाहेंगी कि पार्टनर उनकी बातों को समझे और उन्हें अहमियत दे। आज  अगर पार्टनर आज व्यस्त रहे, तो मन दुखी हो सकता है। ऐसे में सीधे बात करना बेहतर रहेगा, ताना मारने से बचें। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज यह ध्यान रखना होगा कि हर बात में खुद को सही साबित करना रिश्ते को कमजोर कर सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई बातचीत या मैसेज मन को खुश कर सकता है, लेकिन ज्यादा उम्मीदें न रखें।
उपाय: आज सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं और मन में शांति की प्रार्थना करें।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं का कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा,  आज लेकिन मन थोड़ा भटका हुआ हो सकता है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज अपने काम पर ध्यान देने की ज़रूरत है, क्योंकि छोटी गलती भी पकड़ में आ सकती है। ऑफिस में किसी से बहस करने से बचें, वरना बात बढ़ सकती है। जो महिलाएं मैनेजमेंट, प्रशासन, टीचिंग या क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन सामान्य रहेगा। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज नए प्लान बनाने का मन करेगा, लेकिन उन्हें लागू करने में अभी समय लगेगा।
उपाय: काम शुरू करने से पहले  हनुमान जी का स्मरण करें।  

More For You

यह भी पढ़ें- Singh Saptahik Rashifal 09 - 15 February 2026: दुश्मनों पर जीत, आय में वृद्धि; सिंह राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

पैसों के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को बैलेंस रखना होगा। आज आपकी  आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन दिखावे या शौक पर खर्च बढ़ सकता है। आज किसी को उधार पैसा देने से बचें। आज किसी भी तरह से ऑनलाइन शॉपिंग या बेवजह की खरीदारी बाद में पछतावा दे सकती है। आज सेविंग के बारे में सोचना अच्छा रहेगा, लेकिन तुरंत कोई बड़ा फैसला न लें।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को गेहूं या आटे से बनी चीजें दान करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को थकान, सिर दर्द या नींद की कमी महसूस हो सकती है। आज के दिन ज्यादा सोचने और गुस्से का असर शरीर पर दिख सकता है। आज समय पर खाना और थोड़ा आराम बहुत ज़रूरी है। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। हल्की वॉक या थोड़ी देर खुली हवा में बैठना अच्छा रहेगा।
उपाय: रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं और मन शांत रखें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;