
Gemini Horoscope Today, 09 February 2026: आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिमागी रूप से बहुत एक्टिव रह सकता है। आपकी खासियत है जल्दी समझना और जल्दी बोलना, लेकिन आज यही आदत आपको थका सकती है। आज आपको यह सीखने की ज़रूरत है कि हर बात का जवाब तुरंत देना ज़रूरी नहीं होता। कुछ महिलाएं आज महसूस कर सकती हैं कि लोग उनकी बात तो सुनते हैं, लेकिन उन्हें सही से समझते नहीं हैं। इससे मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। आज का दिन आपको अपने विचारों को साफ़ रखने और बेवजह की भागदौड़ से दूर रहने की सलाह देता है। अगर आप आज खुद को थोड़ा स्लो रखेंगी, तो दिन ज्यादा अच्छा बीतेगा।
प्रेम जीवन में आज मिथुन राशि की महिलाओं के लिए बातचीत बहुत अहम रहेगी। विवाहित महिलाएं आज पार्टनर से खुलकर बात करना चाहेंगी, लेकिन सही शब्द न मिलने से बात अधूरी रह सकती है। आज ताना या मज़ाक रिश्ते को बिगाड़ सकता है, इसलिए भाषा पर नियंत्रण ज़रूरी है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज यह समझना होगा कि हर बात को हल्के में लेना सामने वाले को चोट पहुँचा सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी से बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन यह अभी सिर्फ़ जान-पहचान तक ही सीमित रहेगी।
उपाय: आज तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें ।
करियर के क्षेत्र में आज मिथुन राशि की महिलाओं को मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है। एक साथ कई काम आने से आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगी। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए आज मीटिंग, कॉल या मैसेजिंग ज़्यादा रह सकती है। आज कोई छोटी सी गलती बड़ा मुद्दा बन सकती है, इसलिए ध्यान से काम करें। जो महिलाएं मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, सेल्स, टीचिंग या सोशल मीडिया से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन व्यस्त लेकिन उपयोगी रहेगा। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज नए कॉन्टैक्ट मिल सकते हैं, लेकिन भरोसा बनाने में समय लगेगा।
उपाय: काम शुरू करने से पहले गणेश जी स्मरण करें
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज मिथुन राशि की महिलाओं को सतर्क रहना होगा। आज पैसा आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं आज खर्च जल्दी निकल सकता है। आज छोटी-छोटी चीज़ों पर खर्च बढ़ सकता है, जो बाद में जोड़कर भारी लगेगा। आज किसी दोस्त या जान-पहचान वाले के कहने पर पैसा लगाने से बचें। आज ऑनलाइन पेमेंट या ट्रांज़ैक्शन में भी ध्यान रखें। आज सेविंग का मन तो करेगा, लेकिन अमल करना मुश्किल लगेगा।
उपाय: आज किसी ज़रूरतमंद को हरी मूंग या हरी सब्ज़ी दान करें।
सेहत के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को आज ज्यादा सोचने से सिर भारी लग सकता है। आज के दिन आपको हार्मोन्स इम्बैलेंस का ध्यान रखें किसी भी तरह की चोट से बचे,आज आंखों में जलन दे सकता है। आज चाय-कॉफी की मात्रा कम रखें और पानी ज़्यादा पिएं। हल्की सांस की एक्सरसाइज़ और समय पर सोना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: रात को सोने से पहले कपूर की हल्की खुशबू लें और मन को शांत करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।