
Gemini Horoscope Today, 07 February 2026: आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए सोच-विचार से भरा रह सकता है। आपके दिमाग में एक साथ कई बातें चलेंगी। कभी लगेगा यह सही है, तो कभी उसी बात पर शक होगा। आज आप ज्यादा बातचीत करना चाहेंगी, लेकिन हर कोई आपकी बात उसी तरह समझे, यह ज़रूरी नहीं है। इसी वजह से आज गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। आज आपको यह भी महसूस हो सकता है कि लोग आपकी बात पूरी सुने बिना ही राय बना लेते हैं। ऐसे में खुद को बार-बार साबित करने की कोशिश न करें। आज का दिन आपको सिखाता है कि हर बात का जवाब देना ज़रूरी नहीं होता।
प्रेम जीवन में आज मिथुन राशि की महिलाओं का मूड जल्दी बदल सकता है। कभी आप बहुत बात करना चाहेंगी, तो कभी अचानक चुप हो जाएंगी। विवाहित महिलाएं आज जीवनसाथी से किसी छोटी बात पर बहस कर सकती हैं, लेकिन यह बात ज्यादा बड़ी नहीं बनेगी अगर आप समय रहते रुक जाएं। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज साफ़ बोलने की जरूरत है, वरना सामने वाला कन्फ्यूज़ हो सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई बातचीत दिलचस्प हो सकती है, लेकिन दिल अभी पूरी तरह भरोसा नहीं करेगा।
उपाय: आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
करियर के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को फोकस की कमी महसूस हो सकती है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज एक से ज्यादा काम एक साथ संभालने पड़ सकते हैं, जिससे थकान बढ़ेगी। आज गलती की संभावना भी रहेगी, इसलिए जल्दबाजी से बचें। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, टीचिंग, कॉल सेंटर या कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को आज शब्दों का चयन सोच-समझकर करना होगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज डील या पेपर वर्क में सावधानी रखनी चाहिए।
उपाय: काम शुरू करने से पहले एक बार ॐ गं गणपतये नमः का स्मरण करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज मिथुन राशि की महिलाओं को अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए। आज छोटी-छोटी चीज़ों पर पैसा निकल सकता है, जो मिलकर बड़ा खर्च बना देगा। आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान कम रहेगा। आज किसी की बातों में आकर ऑनलाइन खरीदारी करना बाद में पछतावा दे सकता है। इन्वेस्ट के लिए आज का दिन विचारणीय है।
उपाय: आज हरे रंग का छोटा सा वस्त्र अपने पास रखें।
सेहत के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को कंधों, हाथों और मानसिक थकान का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा सोचने और बोलने से सिर भारी लग सकता है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। आज शरीर से ज्यादा मन को आराम देने की ज़रूरत है। आज केदिन ज्यादा स्पाइसी खाना खाने से बचे।
उपाय: शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।