Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:53 AM IST
aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 January 2026: बारहवें भाव में उच्च का चंद्रमा बढ़ाएगा खर्च, लेकिन सुख-सुविधाओं की होगी भरपूर प्राप्ति, आज का मिथुन राशिफल पढ़ें

आज का मिथुन राशिफल 28 जनवरी 2026 मिथुन राशि की महिलाओं के लिए खर्च और सुख-सुविधाओं का संकेत दे रहा है। बारहवें भाव में उच्च का चंद्रमा लग्जरी, आराम और मानसिक शांति दिलाएगा, हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में प्राइवेसी और गहराई रहेगी, करियर में विदेशी संपर्कों से लाभ होगा और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। सेहत, प्रेम, करियर और धन से जुड़ा पूरा राशिफल पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 07:49 IST

Gemini Horoscope Today, 28 January 2026: 28 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए खर्चों का है। आज चंद्रमा आपके व्यय भाव में उच्च के हैं। आप आज दुनिया की भीड़भाड़ से दूर एकांत में समय बिताना पसंद करेंगी। आज आप खुद को पैम्पर करने, स्पा जाने या लग्जरी शॉपिंग पर बड़ा खर्च कर सकती हैं। यह खर्चा आपको मानसिक सुकून देगा। आठवें भाव में ग्रहों का संयोग अचानक घटनाओं का संकेत दे रहा है। आज आपको वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। विदेश से जुड़े कामों में आज बड़ी सफलता मिल सकती है।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

वैवाहिक और प्रेम जीवन में आज मिथुन राशि की महिलाओं को प्राइवेसी पसंद आएगी। कुंडली में बारहवां भाव शैया सुख और एकांत का है। आज आप पार्टनर के साथ किसी शांत जगह या घर पर ही रोमांटिक समय बिताना चाहेंगी। आज आठवें भाव के प्रभाव के कारण रिश्तों में पैशन और गहराई रहेगी। अगर कोई सीक्रेट अफेयर है, तो आज उसे लेकर सतर्क रहें। विवाहित महिलाओं को आज ससुराल पक्ष से कोई खबर मिल सकती है।

उपाय: आज अपने बेडरूम में कांच की कटोरी में समुद्री नमक रखें।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं को कामकाज के मामले में आज का दिन शुभ है जो एमएनसी , अस्पताल, आश्रम या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में हैं। आज बारहवें भाव का उच्च चंद्रमा विदेशी संपर्कों से लाभ दिलाता है। आज आपके आठवें भाव में बैठे ग्रह ऑफिस में गुप्त शत्रुओं या पोलटिक्स की तरफ इशारा कर रहे हैं। आज अपने प्लान किसी से शेयर न करें। रिसर्च और डेटा एनालिसिस से जुड़े काम में आज बड़ी सफलता मिलेगी।

More For You

उपाय: आज पक्षियों को सात प्रकार का अनाज खिलाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अधिक खर्च करने वाला है। बारहवां भाव व्यय का है, इसलिए आज न चाहते हुए भी पैसे खर्च होंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि उच्च का चंद्रमा इन खर्चों को शुभ बनाएगा दान, धर्म या सुख-सुविधाओं पर आज आपका अधिक खर्च होगा । आज आठवें भाव के कारण आज आपको टैक्स रिफंड, इंश्योरेंस या किसी पुराने इंवेस्ट से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। आज कर्ज लेने या देने से बचें।

उपाय: आज अपने पर्स में पीली कौड़ी रखें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को आंखों और पैरों का ध्यान रखना होगा। क्युकी बारहवां भाव बाईं आंख और पंजों का है। आज आंखों में जलन या नींद की कमी महसूस हो सकती है। आठवें भाव का मंगल शरीर में कट या चोट का भय देता है, इसलिए रसोई में चाकू का इस्तेमाल करते समय या सीढ़ियां चढ़ते समय सावधान रहें।

उपाय: आज रात को सोने से पहले पैरों के तलवों में गाय के घी से मालिश करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;