Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:53 AM IST
aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 26 January 2026: ग्यारहवें भाव का चंद्रमा बढ़ाएगा दोस्तों के साथ मेल-जोल, लेकिन खर्चों पर रखनी होगी नजर, आज मिथुन राशि वालों का दिन कैसा रहेगा?

आज का मिथुन राशिफल 26 जनवरी 2026 मिथुन राशि की महिलाओं के लिए इच्छापूर्ति और सामाजिक सक्रियता का संकेत दे रहा है। ग्यारहवें भाव का चंद्रमा दोस्तों से लाभ, नेटवर्किंग और सम्मान दिला सकता है, जबकि शाम के समय खर्च बढ़ने की संभावना है। प्रेम, करियर, धन और सेहत से जुड़े अहम संकेतों के साथ जानें दिनभर का पूरा हाल और आसान ज्योतिषीय उपाय।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 08:58 IST

Gemini Horoscope Today, 26 January 2026: 26 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए इच्छापूर्ति का है। दिन के समय चंद्रमा आपके लाभ स्थान में रहेंगे, जो कि सबसे शुभ स्थितियों में से एक है। आज आप घर बैठने के बजाय दोस्तों या सोशल ग्रुप्स के साथ समय बिताना पसंद करेंगी। आज आपकी सोशल नेटवर्किंग बहुत मजबूत रहेगी और आपको किसी समारोह में सम्मानित भी किया जा सकता है। शाम के बाद जैसे ही चंद्रमा बारहवें भाव में जाएंगे, थोड़ी थकान और खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आज आपको रात को जल्दी घर लौटना बेहतर रहेगा।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिन दोस्ती वाला है।ग्याहरवां भाव फ्रेंडर्कल का है, इसलिए आज पार्टनर के साथ आप एक दोस्त की तरह पेश आएंगे। आज आप दोनों किसी ग्रुप आउटिंग में साथ जा सकते हैं। सिंगल महिलाओं को आज उनके दोस्तों के बीच ही कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। शाम के समय पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस न करें, मूड खराब हो सकता है।

उपाय: आज भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय जपें।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए नए कॉन्टेक्ट्स बनाने का है। ग्याहरवां भाव लाभ का है, इसलिए आज आपको अपनी पुरानी मेहनत का फल सम्मान या पुरस्कार के रूप में मिल सकता है। अगर आप किसी एनजीओ, सोशल ग्रुप या राजनीति से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे प्रभावशाली लोगों से होगी जो भविष्य में आपके करियर को नई दिशा देंगे।

More For You

उपाय: आज किसी गरीब को चावल या खीर का दान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के मिलाजुला रहने वाला है आज आय और व्यय बराबर होगा । आज कहीं से अचानक धन लाभ या गिफ्ट मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से भी आर्थिक मदद मिल सकती है। लेकिन शाम को चंद्रमा के बारहवें भाव में जाते ही हाथ खुल जाएगा। आप दोस्तों के साथ पार्टी करने या डिनर पर मोटा पैसा खर्च कर सकती हैं। आज बजट बनाकर चलें तो बेहतर होगा।

उपाय: आज चांदी का कोई आभूषण पहनें ।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को पैरों और पिंडलियों का ध्यान रखना चाहिए। ग्याहरवां भाव पैरों का होता है और आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी। आज के दिन शाम के समय थकान के कारण शरीर टूट सकता है या नींद आने में दिक्कत हो सकती है। आज पानी खूब पिएं ताकि बॉडी हाइड्रेटेड रहे।

उपाय: आज शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;