
Gemini Horoscope Today, 25 January 2026: 25 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए लोगो से मिलने और घूमने फिरने का दिन है। चंद्रमा आपकी राशि से सबसे शुभ भावों में से एक में विराजमान हैं। आज संडे का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज आपका मूड बहुत हल्का और खुशमिजाज रहेगा। आज आप घर पर बैठने के बजाय बाहर निकलना, दोस्तों से मिलना या किसी सोशल इवेंट में जाना पसंद करेंगी। आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। लोग आज आपकी बातों और सेंस ऑफ ह्यूमर के दीवाने हो जाएंगे।
लव लाइफ में आज मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिन दोस्ती और रोमांस का मिक्स रहेगा। ग्याहरवां भाव फ्रेंडर्कल का होता है, इसलिए आज आपका पार्टनर आपके साथ एक बेस्ट फ्रेंड की तरह पेश आएगा। आज आप दोनों मिलकर भविष्य के सुनहरे सपने बुनेंगे। विवाहित महिलाओं को आज पति के साथ किसी पार्टी या डिनर पर जाने का मौका मिलेगा, जहाँ आपकी जोड़ी की तारीफ होगी। सिंगल महिलाओं को आज उनके फ्रेंड ग्रुप में ही कोई प्रपोज कर सकता है।
उपाय: आज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और ॐ सूर्याय नमः का जाप करें।
कामकाज के मामले में आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए नेटवर्किंग का है। आज भले ही छुट्टी हो, लेकिन आपके दिमाग में नए आइडियाज चलते रहेंगे। आज आप फोन या सोशल मीडिया के जरिए कुछ ऐसे लोगों से जुड़ेंगी जो भविष्य में आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होंगे। जो महिलाएं ऑनलाइन बिज़नेस या फ्रीलांसिंग करती हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया कमाई वाला हो सकता है। आज आपके कॉन्टैक्ट्स ही आपकी असली पूंजी हैं।
उपाय: आज किसी गरीब बच्चे को तांबे का सिक्का या कोई लाल फल दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए लाभ का है। ग्याहरवां भाव इनकम का होता है, इसलिए आज कहीं से रुका हुआ पैसा आ सकता है या कोई पुराना इन्वेस्टमेंट फायदा दे सकता है। आज आप अपने शौक, गैजेट्स या दोस्तों के साथ मौज-मस्ती पर दिल खोलकर खर्च करेंगी, और यह खर्चा आपको अखरेगा नहीं। आज पिता या बड़े भाई की तरफ से कोई कीमती गिफ्ट मिल सकता है। आज का दिन इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचने के लिए भी अच्छा है।
उपाय: आज घर से निकलते समय अपने पर्स में 1 रुपये का सिक्का लाल कागज में लपेटकर रखें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को पैरों और कान का ध्यान रखना चाहिए। ग्याहरवां भाव पिंडलियों का होता है, इसलिए आज ज्यादा नाचने-गाने या भागदौड़ करने से पैरों में दर्द हो सकता है। बदलते मौसम में कान में हल्का दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। बाकी आपकी एनर्जी लेवल आज बहुत ऊंचा रहेगा, बस खान-पान में अति न करें।
उपाय: आज गाय को रोटी के साथ थोड़ा सा गुड़ खिलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।