
Gemini Horoscope Today, 22 January 2026: 23 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए एक्शन और अचीवमेंट का है। आज आप घर पर आराम करने के मूड में बिल्कुल नहीं होंगी। चंद्रमा आपके करियर के घर में है, जिसका मतलब है कि आज आपका पूरा फोकस अपने काम और सोशल इमेज पर रहेगा। आज आप जो भी करेंगी, उसमें परफेक्शन चाहेंगी। बसंत पंचमी की ऊर्जा आपको और भी ज्यादा क्रिएटिव और बुद्धिमान बना रही है। आज लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे।
प्रेम जीवन में आज मिथुन राशि की महिलाएं थोड़ी प्रैक्टिकल और बिजी रहेंगी। काम के प्रेशर के कारण शायद आप पार्टनर को ज्यादा वक्त न दे पाएं, जिससे थोड़ी खटपट हो सकती है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के काम में सपोर्ट करना चाहिए, इससे रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज इमोशनल ड्रामा करने के बजाय समझदारी से बात करें। सिंगल महिलाओं को आज वर्कप्लेस या ऑफिस के किसी इवेंट में कोई दिलचस्प इंसान मिल सकता है।
उपाय: आज मां सरस्वती को सफेद फूल अर्पित करें।
कामकाज के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं का दबदबा रहेगा । दशम भाव का चंद्रमा आपको बॉस और सीनियर्स का चहेता बना देगा। आज आपके काम की खुलकर तारीफ होगी। अगर आप टीचिंग, मीडिया, लेखन या बोलने वाले किसी भी काम से जुड़ी हैं, तो आज बसंत पंचमी पर आपकी वाणी का जादू चलेगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिज़नेस करने वाली महिलाओं के लिए आज अपनी ब्रांडिंग करने का सबसे अच्छा दिन है।
उपाय: काम पर जाने से पहले अपने पर्स में पीले चावल की एक पुड़िया रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन स्टेबिलिटी वाला है। आज पैसा आएगा और आप उसे सही जगह इस्तेमाल भी कर पाएंगी। आज आप अपने काम को बढ़ाने या ऑफिस के लुक को बदलने पर खर्च कर सकती हैं। पिता या किसी बड़े अधिकारी की मदद से आज आर्थिक लाभ हो सकता है। शेयर मार्किट या प्रॉपर्टी में सोच-समझकर किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में फायदा देगा। आज उधारी चुकाने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।
उपाय: आज बच्चों को बेसन के लड्डू या पीली मिठाई बांटें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को घुटनों और जोड़ों का ध्यान रखना चाहिए। दशम भाव घुटनों का होता है, इसलिए ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठने या खड़े रहने से पैरों में जकड़न हो सकती है। काम का बोझ शाम तक सिरदर्द या थकान दे सकता है। आज काम के चक्कर में अपना लंच स्किप न करें, नहीं तो एसिडिटी परेशान करेगी।
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं और थोड़ी देर धूप में बैठें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।