-1769047689061.webp)
Gemini Horoscope Today, 22 January 2026: 22 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिमाग़ी उलझनों और फैसलों का दिन है। आज आप बहुत कुछ एक साथ सोचेंगी, लेकिन समस्या यह रहेगी कि हर चीज़ को तुरंत सुलझाना चाहेंगी। ग्रहों की स्थिति आज आपको तेज़ बोलने, तुरंत रिएक्ट करने और सामने वाले की बात काटने की प्रवृत्ति दे रही है। यहीं पर सावधानी ज़रूरी है, क्योंकि आज बोली गई एक गलत बात रिश्तों और काम दोनों में नुकसान करा सकती है। आज के दिन हर जगह आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से काम लेने का है। आज आपको अपने दिमाग में कण्ट्रोल रखने की जरुरत है।
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज लव लाइफ और मैरिड लाइफ थोड़ी अस्थिर रह सकता है। आज आप अपने पार्टनर से ज़्यादा ध्यान, बातचीत और समय की उम्मीद रखेंगी, लेकिन सामने वाला व्यक्ति अपनी ही उलझनों में फंसा हुआ नज़र आएगा। इसी बात पर चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर सावधानी मांगता है। आज आपके ताने, कटाक्ष या मज़ाक में कही गई बात भी बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है।अगर आप आज रिश्ते में शांति चाहती हैं, तो अपनी ज़िद्द छोड़ना होगा। अविवाहित महिलाओं के लिए दिन अट्रैक्शन भरा है। कोई नया व्यक्ति आपकी लाइफ सकता है,लेकिन उसका व्यवहार आज थोड़ा डबल स्टैंडर्ड वाला हो सकता है।
उपाय: आज माता लक्ष्मी के सामने गुलाब का फूल अर्पित करें ।
करियर के मामले में आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए तेज़ लेकिन रिस्क भरा है। नौकरी कर महिलाएं आज मीटिंग्स, कॉल्स या मेल्स में बहुत एक्टिव रहेंगी। आपकी बातों में दम होगा, लेकिन अगर आप सामने वाले को सुनने का मौका नहीं देंगी, तो बात बिगड़ सकती है। ऑफिस में आज कोई सीनियर आपकी बातों को गलत तरीके से ले सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप गलत हैं, लेकिन आपका तरीका आज नुकसान दे सकता है। बिज़नेस करने वाली महिलाओं के लिए दिन मिलाजुला है। नए आइडिया आएंगे, लेकिन उन्हें तुरंत लागू करना समझदारी नहीं होगी। आज प्लान बनाये और उसे अम्ल करें ।
उपाय: आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और किसी निर्णय से पहले उनका स्मरण करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

पैसों के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को खुद पर कंट्रोल रखना होगा। आज अचानक खर्च करने का मन बनेगा आज कपड़ों पर, गैजेट्स पर, तो कभी किसी को इंप्रेस करने के लिए। यही आदत आज आपकी आपके बजट को प्रभावित कर सकती है। आय के योग बने हुए हैं, लेकिन पैसा टिकेगा तभी जब आप फिज़ूलखर्ची रोकेंगी। इन्वेस्ट के लिए आज का दिन सामान्य है। किसी की सुनी-सुनाई बातों में आकर पैसा लगाना मूर्खता होगी। उधार देने या गारंटी बनने से आज दूरी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।
उपाय: आज हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।
सेहत के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को मानसिक थकान ज़्यादा परेशान कर सकती है। आज आपका दिमाग़ बहुत तेज़ चलेगा, लेकिन शरीर उतना साथ नहीं देगा। सिरदर्द, आंखों में भारीपन, नींद की कमी और बेचैनी महसूस हो सकती है। जो महिलाएं देर रात तक मोबाइल या सोशल मीडिया में रहती हैं, उन्हें आज इसका नुकसान देखने मिलेगा आज पेट से जुड़ी छोटी समस्या भी उभर सकती है, इसलिए आज हल्का भोजन बेहतर रहेगा।
उपाय: आज रात सोने से पहले ॐ नमः शिवाय का 11 बार जप करें और स्क्रीन टाइम कम रखें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।