Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 21 January 2026: किस्मत का ताला खुलेगा, मनोकामनाएं होंगी पूरी, आज का मिथुन राशिफल पढ़ें

आज का मिथुन राशिफल 21 जनवरी 2026 में जानें कि मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिन कैसा रहेगा। आज मन में उलझन और ज्यादा सोचने की प्रवृत्ति रह सकती है, जिससे फैसलों में भ्रम हो सकता है। प्रेम संबंधों में संयम, करियर में फोकस और पैसों के मामले में सावधानी जरूरी रहेगी। सेहत को लेकर मानसिक थकान से बचें। जानें प्रेम, करियर, धन, सेहत और उपाय से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी।
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 07:17 IST

Gemini Horoscope Today, 21 January 2026: 21 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि महिलाओं के लिए थोड़ा उलझन भरा लेकिन सीख देने वाला है। आज आपका दिमाग बहुत तेज़ चलेगा। एक साथ कई बातें सोचेंगे, कई काम करने का मन करेगा, लेकिन यही परेशानी भी बन सकती है। आप आज जितना ज़्यादा सोचेंगे, उतना ही कन्फ्यूज़ महसूस करेंगे। इसलिए आज ज़रूरत से ज़्यादा प्लानिंग करने से बचना बेहतर रहेगा। आज कम बोलना और ज़्यादा सुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, दिन सामान्य है, न बहुत अच्छा न बहुत खराब, सब कुछ आपके व्यवहार पर निर्भर करेगा।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्यार और रिश्तों के मामले में आज का दिन थोड़ा संवेदनशील है। आप अपने पार्टनर से बहुत कुछ कहना चाहेंगे, लेकिन सही शब्द नहीं मिलेंगे। इसी वजह से बात गलत दिशा में जा सकती है। छोटी-सी बात पर बहस हो सकती है शादीशुदा लोगों को आज अपने शब्दों पर खास ध्यान देना चाहिए। सामने वाला आपकी बातों को दिल से लगा सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज पुराणी बातें नहीं छेड़ने चाहिए। सिंगल लोगों के लिए आज किसी से बात-चीत हो सकती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद लगाना ठीक नहीं रहेगा।

उपाय: आज किसी अपने से बात करने से पहले मन को थोड़ा शांत कर लें और धीरे बोलें।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

कामकाज के लिहाज़ से दिन ठीक है लेकिन ध्यान भटक सकता है। ऑफिस में आज फोन, मैसेज, मीटिंग या ईमेल में ही पूरा दिन बित जायेगा । आप एक काम छोड़कर दूसरा शुरू कर सकते हैं, जिससे काम अधूरा रह सकता है। आज ज़रूरी है कि एक समय में एक ही काम करें। नौकरी कर रही महिलाओं को आज बिना सोचे कोई भी कमिटमेंट नहीं करना चाहिए। बिज़नेस वालों के लिए दिन ठीक है, लेकिन पार्टनर या ग्राहक से साफ बात करना ज़रूरी होगा। जो लोग सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया, पढ़ाने या लिखने से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा है।

More For You

उपाय: आज काम शुरू करने सेगणेश जी का स्मरण करें ।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन खर्च अचानक निकल सकते हैं। मोबाइल, इंटरनेट, बाहर खाने या किसी छोटी चीज़ पर पैसा खर्च हो सकता है। आज फालतू खर्च से बचना बेहतर रहेगा। इन्वेस्ट मेन्ट के मामले में आज कोई बड़ा फैसला न लें।किसी की बातों में आकर पैसा इन्वेस्ट करना नुकसान दे सकता है। आज उधार देना या लेना टालना ही सही रहेगा।

उपाय: आज किसी ज़रूरतमंद को हरी दाल, सब्ज़ी या फल दान करें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में मिथुन राशि की महिलाओं को आज दिमाग ज़्यादा थका हुआ महसूस हो सकता है। ज़्यादा सोचने की वजह से सिरदर्द, आँखों में जलन या नींद की कमी हो सकती है। पेट से जुड़ी हल्की परेशानी भी हो सकती है, इसलिए आज बाहर का खाना कम खाएँ। पानी ठीक से पिएँ और समय पर भोजन करें।

उपाय: आज शाम को थोड़ी देर टहलें ।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;