
Gemini Horoscope Today, 02 February 2026: फरवरी के दूसरे दिन और सप्ताह के पहले दिन मिथुन राशि की महिलाएं अपनी अद्भुत बौद्धिक क्षमता और वाकपटुता के साथ करेंगी। आपकी राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि और वाणी के कारक हैं, और आज का दिन चंद्रमा का है, इसलिए आज आपके व्यक्तित्व सबसे अलग देखने को मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से बहुत एक्टिव रहेंगी। आपके दिमाग में एक साथ कई विचार चल सकते हैं। मिथुन राशि का द्विस्वभाव आज आप पर हावी रह सकता है, जिससे किसी एक निर्णय पर टिके रहना थोड़ा मुश्किल होगा। आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका कम्युनिकेशन है। आज आप अपनी बातों से किसी भी बिगड़ी बात को बना सकती हैं और लोगों को अपना पक्ष समझाने में सफल रहेंगी। आज का दिन सामाजिक दायरे को बढ़ाने और नई चीजें सीखने के लिए बेहतरीन है।
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों में आज का दिन बातचीत के पल संजोये रखने का है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ बहुत ही फ्रेंडली व्यवहार रखेंगी। सोमवार की व्यस्तता के बावजूद, आप हंसी-मजाक के जरिए घर का तनाव दूर करने में सफल रहेंगी। आज शाम को किसी छोटी आउटिंग या वॉक पर जाने से रिश्ता और मजबूत होगा। यदि कोई गलतफहमी चल रही थी, तो आज उसे बातचीत से सुलझाने का सबसे सही समय है। सिंगल महिलाएं का फ्लर्टी और चुलबुला स्वभाव किसी को आपकी ओर अट्रैक्ट कर सकता है। आज सोशल मीडिया या दोस्तों के ग्रुप में किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है रिलेशनशिप में बोरियत से बचने के लिए आज अपने पार्टनर के साथ कुछ नया ट्राई करें, जैसे कोई गेम खेलना या साथ में कुकिंग करना।
उपाय: आज ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए करियर की दृष्टि से आज का दिन मल्टीटास्किंग का है। नौकरी कर रही महिलाएं को सप्ताह की शुरुआत में ही कई तरह के काम एक साथ आ सकते हैं। आप ईमेल, मीटिंग्स और फोन कॉल्स के बीच जुगलबंदी करती नजर आएंगी। आपकी यह क्षमता आज बॉस को प्रभावित करेगी। जो महिलाएं मीडिया, पत्रकारिता, शिक्षण, सेल्स या आईटी क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन नेटवर्किंग का है। आज आप अपने कॉन्टेक्ट्स का इस्तेमाल करके कोई बड़ा आर्डर या डील हासिल कर सकती हैं। आज मार्केटिंग और विज्ञापन पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र या हरी चूड़ियां दान करें और उनका आशीर्वाद लें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बुद्धिमानी से खर्च करने का है। आज आपकी आय सामान्य रहेगी, लेकिन आपका मन नए गैजेट्स, किताबों या ऑनलाइन कोर्सेज पर खर्च करने का हो सकता है। यह खर्च एक तरह का इन्वेस्ट ही है जो आपकी स्किल्स बढ़ाएगा। आज के दिन शेयर मार्केट या कमोडिटी में छोटा-मोटा इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है, आज किसी की देखा-देखी पैसा न लगाएं। अपनी रिसर्च खुद करें। आज दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में पैसे खर्च हो सकते हैं। उधार लेने या देने से आज बचें।
उपाय: एक हरे रंग के कपड़े में 5 साबुत मूंग और एक सिक्का बांधकर गणेश जी के चरणों से स्पर्श कराकर अपने पर्स में रखें।
मिथुन राशि की महिलाओं को आज अपने कंधों बांहों और रेस्पिरेटरी सिस्टम का ध्यान रखना चाहिए। आज ज्यादा टाइपिंग या काम करने की वजह से कंधों या हाथों में दर्द हो सकता है। बीच-बीच में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें। मौसम बदल रहा है, इसलिए सर्दी-जुकाम या एलर्जी से बचने के लिए धूल-मिट्टी वाली जगहों पर जाने से बचें।आज एक साथ कई चीजों के बारे में सोचने से दिमाग थक सकता है और चिंता बढ़ सकती है।
उपाय: आज तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और कम से कम 5 मिनट अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।