Sun Feb 15, 2026 | Updated 12:53 PM IST
aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 15 February 2026: महाशिवरात्रि पर अष्टम भाव में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव, गहरे बदलाव और आध्यात्मिक शक्ति का दिन, जानिए मिथुन राशि की महिलाओं का राशिफल

15 फरवरी 2026 का मिथुन राशिफल पढ़ें। महाशिवरात्रि और अष्टम भाव में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से मिथुन राशि की महिलाओं के जीवन में गहरे बदलाव और आध्यात्मिक जागरण के संकेत हैं। प्रेम, करियर, धन और सेहत के मामलों में सावधानी और आत्मबल जरूरी रहेगा। जानें आज का पूरा दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय आपके लिए शुभ रहेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-15, 09:21 IST

Gemini Horoscope Today, 15 February 2026: 15 फरवरी 2026, रविवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए गहरा बदलाव और स्पिरिचुअल पावर का है। आज महाशिवरात्रि है और चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। इसे ज्योतिष में चंद्राष्टम कहते हैं, जो आमतौर पर सावधानी का समय होता है, लेकिन महाशिवरात्रि पर अष्टम भाव का चंद्रमा तंत्र और गहरी साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। आज आपका मन दुनियादारी से हटकर जीवन के गहरे सवालों और शिव भक्ति में लगेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के कारण आज आपको अपनी इनर स्ट्रेंथ का अहसास होगा। आज वाहन चलाते समय और जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतें।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन इमोशनल डेप्थ और सीक्रेसी का है। अष्टम भाव रहस्यों का है। आज आप अपने पार्टनर के साथ कोई बहुत निजी बात साझा कर सकती हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप विवाहित हैं, तो आज ससुराल पक्ष के साथ मिलकर शिव पूजा करना शुभ रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन अष्टम भाव का चंद्रमा रिश्तों में आई दरार को भरने का काम करेगा। सिंगल महिलाओं को आज किसी रहस्यमयी या गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है।

उपाय: भगवान शिव और माता पार्वती के गठबंधन का चित्र देखें या मन में ध्यान करें, वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन रिसर्च और ऑकल्ट का है। अष्टम भाव छुपी हुई चीजों का है। अगर आप डाटा एनालिस्ट, रिसर्चर, ज्योतिष या किसी जांच एजेंसी में हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सूर्य का नक्षत्र आपको समस्याओं की जड़ तक ले जाएगा। आज सामान्य नौकरी कर रही महिलाओं को आज ऑफिस की पॉलिटिक्स या गॉसिप से पूरी तरह दूर रहना चाहिए, वरना अष्टम भाव मानहानि करा सकता है। आज कोई भी बड़ा रिस्क न लें।

More For You

उपाय: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर काले तिल और जल चढ़ाएं ।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर आज अचानक लाभ और अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंस दोनों के योग हैं। अष्टम भाव वसीयत, बीमा और गुप्त धन का है। आज आपको अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा या ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज किसी गलत जगह पैसा फंसने का भी डर है, इसलिए शॉर्टकट या लॉटरी से दूर रहें। महाशिवरात्रि पर दान करना आज आपके शुभ फलदायक रहेगा

उपाय: किसी जरूरतमंद को दवाइयां न करें या शिव मंदिर में गुप्त दान करें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको यूरिनरी ट्रैक्ट और स्किन का ध्यान रखना होगा। अष्टम भाव गुप्त रोगों और संक्रमण का है। आज पानी खूब पिएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। महाशिवरात्रि का व्रत आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा, लेकिन अगर कमजोरी लगे तो फलाहार जरूर लें। आज वाहन बहुत संभलकर चलाएं, चोट-चपेट का हल्का योग है।

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करे।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;