
Gemini Horoscope Today, 01 February 2026: फरवरी की शुरुआत मिथुन राशि की महिलाओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आई है। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप दूसरों को आसानी से अपनी बात समझा पाएंगी। आज ग्रहीय स्थिति आपको सामाजिक रूप से एक्टिव रखेगी। आज आपके मन में कई विचार एक साथ चल सकते हैं, जिससे निर्णय लेने में थोड़ी दुविधा हो सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण कागज पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लेना समझदारी होगी।
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रिश्तों में खुलेपन और बातचीत का है। यदि पार्टनर के साथ कोई पुराना मतभेद चल रहा था, तो आज उसे बातचीत से सुलझाने का बेहतरीन समय है। विवाहित महिलाओं को आज अपने जीवनसाथी के साथकोई शार्ट ट्रिप या आउटिंग का प्लान बनाना चाहिए, इससे रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल महिलाओं के लिए आज सोशल मीडिया या किसी समारोह के जरिए कोई इंट्रेस्टिंग प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय: भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें।
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन भागदौड़ भरा लेकिन पॉजिटिव रहेगा। जो महिलाएं मीडिया, लेखन, शिक्षण या बैंकिंग क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला हो सकता है। ऑफिस में आपकी मल्टीटास्किंग क्षमता की तारीफ होगी। व्यवसाय कर रही महिलाओं को आज नेटवर्किंग का फायदा मिलेगा आज आपके नए ग्राहकों से संपर्क बन सकते हैं। बस ध्यान रखें कि एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें। नहीं तो परेशानी हो सकती है।
उपाय: आज ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज मनी फ्लो अच्छा बना रहेगा, लेकिन आज गैजेट्स या फैशन की चीजों पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। आज आप जोश में आकर खरीदारी न करें। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो आज वह वापस मिल सकता है। भविष्य की सुरक्षा के लिए आज कोई छोटी बचत योजना शुरू करना शुभ रहेगा। आज के दिन लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट फायदेमंद होगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद किन्नर को हरे रंग के वस्त्र या हरी चूड़ियां दान करें ।
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बदलते मौसम के कारण स्किल रिलेटेड एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। आज के दिन ज्यादा बोलने या तनाव लेने से बचें, क्योंकि इससे मानसिक थकान महसूस होगी। आज हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा।
उपाय: हरे मूंग की दाल को भिगोकर पक्षियों को खिलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।