Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:01 AM IST HZ Awards 2026
aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 1 April 2026: बुधवार को परिवार और भावनाओं पर रहेगा ध्यान, फैसलों में रखें संतुलन, जानें महिलाओं का पूरा राशिफल

1 अप्रैल 2026 का मिथुन राशिफल पढ़ें। जानें चतुर्थ भाव में चंद्रमा के प्रभाव से मिथुन राशि की महिलाओं के लिए प्रेम, करियर, धन और सेहत के क्या संकेत हैं और कैसे रखें भावनाओं व फैसलों में संतुलन।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 04:16 IST

Gemini Horoscope Today, 1 April 2026 : 1 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए अंदरूनी स्थिरता और भावनात्मक समझ का है। आज चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में यानी कन्या राशि में स्थित है। चतुर्थ भाव घर, माता, सुख-सुविधा, मानसिक शांति और निजी जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। आज बाहरी दुनिया की भागदौड़ से ज्यादा आपका ध्यान अपने घर और निजी दायरे पर रहेगा। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर सेंसिटिव हो सकती हैं, आज आपका मन घर की व्यवस्था सुधारने, सफाई करने या किसी जरूरी पारिवारिक मुद्दे को सुलझाने में लगेगा। आज निर्णय लेने से बचें, क्योंकि कन्या राशि का चंद्रमा आपको हर बात में कमी ढूंढने की आदत भी दे सकता है।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज भावनात्मक सुरक्षा की जरूरत महसूस होगी। आप चाहेंगी कि आपका पार्टनर आपको समझे और आपकी भावनाओं को महत्व दे। पति-पत्नी के बीच घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज कोई ऐसा व्यक्ति आकर्षित कर सकता है जो व्यवहारिक और स्थिर सोच वाला हो। लेकिन सिर्फ शब्दों से प्रभावित न हों, उसके व्यवहार को भी परखें।

उपाय: घर के मंदिर में घी का दीपक जलाकर शांत मन से प्रार्थना करें।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज आप बैकहैंड में रहकर काम करना पसंद करेंगी। टीम वर्क में आपकी भूमिका अहम रहेगी, लेकिन आपको क्रेडिट कम मिल सकता है। इससे निराश न हों। आज की मेहनत आगे चलकर फायदा देगी। अगर आप रियल एस्टेट, इंटीरियर, शिक्षा या घर से जुड़े किसी काम में हैं, तो आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। किसी कलीग्स की गलती का बोझ अपने ऊपर न लें। अपनी जिम्मेदारी तक सीमित रहें।

More For You

उपाय: काम शुरू करने से पहले अपनी डेस्क को व्यवस्थित करें और एक तुलसी पत्ता पास रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहना जरूरी है। घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। कोई पुराना बिल या मरम्मत का खर्च सामने आ सकता है। इन्वेस्ट के मामले में आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में डॉक्यूमेंट की जांच करें। अगर आप बचत की प्लानिंग बना रही हैं, तो आज बजट तैयार करने के लिए अच्छा दिन है।

उपाय: चावल की छोटी सी मुट्ठी सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

सेहत को लेकर आज पेट और पाचन तंत्र का ध्यान रखें। ज्यादा मसालेदार या भारी भोजन से बचें। मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है। दिन में थोड़ी देर के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। शाम को हल्की सैर या प्राणायाम करने से राहत मिलेगी।

उपाय: नहाने के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर स्नान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;