
Gemini Horoscope Today, 10 February 2026: आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए मानसिक रूप से एक्टिव लेकिन इमोसनल रूप से थोड़ा अस्थिर रह सकता है। आपके दिमाग में एक साथ कई बातें चलेंगी क्या करना है, क्या छोड़ना है, किससे बात करनी है और किससे दूरी बनानी है। आज आप जल्दी समझ जाएंगी कि सामने वाला क्या कहना चाहता है, लेकिन यह समझ आपको हल्का नहीं बल्कि थोड़ा थका सकती है। आज आप लोगों से बात करके खुश भी होंगी और कुछ बातचीत के बाद खालीपन भी महसूस करेंगी। आज जरूरी है कि हर बात को तुरंत सुलझाने की कोशिश न करें। कुछ चीज़ें समय मांगती हैं, जवाब नहीं।
प्रेम जीवन में आज मिथुन राशि की महिलाओं का मूड जल्दी बदल सकता है। कभी आप बहुत बात करना चाहेंगी, तो कभी अचानक चुप हो जाना अच्छा लगेगा। रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर को आज आपका यह बदलता व्यवहार थोड़ा कन्फ्यूज़ कर सकता है। आज यह ज़रूरी है कि आप साफ़ बोलें अभी मुझे स्पेस चाहिए या भी मुझे बात करनी है। विवाहित महिलाओं को आज पुराने इस्सु याद आ सकते हैं, लेकिन उन्हें दोबारा यद् करना समझदारी नहीं होगी। सिंगल महिलाओं के लिए आज कोई दिलचस्प बातचीत हो सकती है, लेकिन वह सिर्फ़ बातचीत तक ही सीमित रहेगी।
उपाय: आज किसी को भोजन करावें।
करियर के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं का दिमाग बहुत तेज़ काम करेगा। आज आप ऐसे आइडिया सोच सकती हैं जो दूसरों को तुरंत न समझ आएं। ऑफिस में मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है, जिससे शाम तक सिर भारी लग सकता है। जो महिलाएं मीडिया, कंटेंट, मार्केटिंग, टीचिंग या कम्युनिकेशन से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन अच्छा है, बस फोकस बनाए रखना होगा। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है ।
उपाय: काम शुरू करने से पहले हनुमान जी को लड्डू का भोग लगावें ।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

पैसों के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं का खर्च अचानक बढ़ सकता है। कोई छोटा-सा खर्च जो आप हल्का समझेंगी, मिलकर बड़ा बन सकता है। आज ऑनलाइन पेमेंट या सब्सक्रिप्शन से जुड़े मामलों में ध्यान रखें। आज आपकी इनकम ठीक रहेगी, लेकिन पैसे टिकेंगे तभी जब आप खुद पर कंट्रोल रखें। आज किसी से पैसे को लेकर वादा न करें। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा है।
उपाय: आज अपने पर्स में हरा या पीला छोटा काग़ज़ रखें।
सेहत के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को नर्वस सिस्टम और थकान पर ध्यान देना होगा। आज शरीर से ज्यादा दिमाग थक सकता है। आज ज्यादा सोचने से सिर दर्द, आंखों में भारीपन या नींद की कमी हो सकती है। आज कुछ महिलाओं को हाथों या उंगलियों में हल्की झनझनाहट महसूस हो सकती है। आज के दिन कैफीन ज्यादा लेने से बेचैनी बढ़ सकती है।
उपाय: आज शाम को पीपल के पेड़ में सरसो के तेल का दीपक जलावें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।