makar saptahik rashifal 12 to 18 january 2026

Makar Saptahik Rashifal 12 to 18 January 2026: मकर राश‍ि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्ध‍ि, पार्टनर से बढ़ सकती है खटास; जानें कैसा जाएगा आपका ये पूरा हफ्ता

मकर राश‍ि वालों के ल‍िए ये हफ्ता थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस हफ्ते आपके मान-सम्‍मान में वृद्धि‍ होगी। वहीं आपको अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत है। पार्टनर को समय दें वरना र‍िश्‍ते में दूर‍ियां आ सकती हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 16:53 IST

Capricorn Weekly Horoscope: ये सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि 14 जनवरी की रात्रि सूर्य आपकी राशि में प्रवेश करेगा। ये केवल एक गोचर नहीं, बल्कि आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोलेगा। पिछले कई दिनों से की गई मेहनत का भी परिणाम इसी सप्ताह आपको मिलेंगे। 12 जनवरी को चंद्रमा तुला राशि में रहकर करियर और आपकी पब्लिक रेपुटेशन पर फोकस बढ़ाएगा।

14 जनवरी को चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जिससे आपके अंदर का डर, असुरक्षा और नियंत्रण की प्रवृत्ति उभर के सामने आ सकती है। 16 जनवरी को चंद्रमा धनु राशि में जाकर मकर राशि की महिलाओं को मानसिक थकावट देगा, जबकि 18 जनवरी को चंद्रमा आपकी ही राशि मकर में प्रवेश करेगा तब आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गुरु मिथुन राशि में रहकर काम का दबाव बढ़ाएगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल बता रहे हैं।

मकर राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

प्रेम संबंधों के मामले में ये सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा सख्‍त रहने वाला है। आप इस समय इमोशंस से ज्‍यादा भरोसे की तलाश में हैं। 12 जनवरी को चंद्रमा के तुला में होने से रिश्तों में आपसी संतुलन बनेगा, लेकिन 14 जनवरी के बाद चंद्रमा के वृश्चिक में जाते ही आपके मन में रिश्तों को लेकर असंतोष और शक सामने आ सकते हैं। अविवाहित महिलाओं के लिए ये समय किसी व्यक्ति से जुड़ाव का संकेत देता है, लेकिन इमोशंस की कमी रिश्ते को आगे बढ़ने से रोक सकती है। इस सप्ताह विवाहित या रिलेशनशिप में रह रही महिलाएं अगर सिर्फ ज‍िम्मेदारियां निभाती रहीं और अपने पार्टनर के इमोशंस को नजरअंदाज किया तो आपसी दूरी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Makar Rashifal 9 January 2026: शनि देव की कृपा से मकर राशि की महिलाओं को मिलेगा परिश्रम का फल, रिश्तों में बरतें नरमी; आज का मकर राशिफल पढ़ें

उपाय: शुक्रवार को किसी बुज़ुर्ग महिला को सफेद मिठाई दें।

rashifal

मकर राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के मामले में ये सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए सामान्य रहने वाला है। 12 जनवरी के बाद आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी। सूर्य के मकर में प्रवेश के करते ही आपके बॉस और सीनियर्स आपसे स्पष्ट परिणाम चाहेंगे। जिम्मेदारी का बोझ इस सप्ताह बढ़ेगा। जो महिलाएं प्रशासन, मैनेजमेंट, अकाउंट्स, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, सरकारी सेवा या कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, उनके लिए यह सप्ताह क्षमता से ज्यादा जि‍म्मेदारी बढ़ाने वाला है। इस सप्ताह आपका काम ज्‍यादा होगा, लेकिन उसका क्रेडिट कोई और ले जाएगा। ये बात आपको मानसिक तनाव देगी। व्यवसाय करने वाली महिलाएं अगर धैर्य और अनुशासन रखेंगी, तो उन्हें इस सप्ताह ग्रोथ मिल सकती है।

उपाय: शनिवार को काले तिल और उड़द दाल का दान करें।

मकर राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से ये सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक संतुलन बनाए रखने वाला है। इस सप्ताह राहु का कुम्भ राशि में होने से धन को लेकर नए विचार तो आएंगे, लेकिन केतु का सिंह राशि में होने से दिखावे पर खर्च करने का मन नहीं करेगा। इस सप्ताह के मध्य में अचानक खर्च, टैक्स या परिवार से जुड़ी आर्थिक जिमेदारी सामने आ सकती है। ये सप्ताह इन्वेस्टमेंट के लिए नहीं, सेविंग्स के लिए बेहतर है। अगर आप सेविंग्स और लॉन्ग-टर्म प्लानिंग पर ध्यान देंगी, तो आने वाले महीनों में बड़ा फायदा मिलेगा।

उपाय: बुधवार को हरे धनिए का दान करें।

मकर राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के मामले में ये सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है। इस सप्ताह काम का दबाव, नींद की कमी और मानसिक थकावट आपको देखने मिलेगी। सप्ताह के मध्य में हड्डियों, घुटनों, कमर और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। चंद्रमा का वृश्चिक राशि और मकर राशि में गोचर आपके हार्मोनल बैलेंस और ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकता है। अगर आपने इस सप्ताह भी अपनी सेहत पर ध्‍यान नहीं द‍िया तो आने वाले समय में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Singh Saptahik Rashifal 12 to 18 January 2026: स‍िंह राश‍ि वालों पर अचानक बढ़ सकता है खर्च, भावनाओं संग खेल सकता है पार्टनर; जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक हनुमान जी के समक्ष जलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;