
Leo Weekly Horoscope : इस सप्ताह चंद्रमा 12 जनवरी को तुला राशि में, 14 जनवरी को वृश्चिक राशि में, 16 जनवरी को धनु राशि में और 18 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल सप्ताह के अधिकांश समय धनु राशि में स्थित रहेंगे, जबकि 14 जनवरी की रात्रि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा।
गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह आपको किसी भी तरह के दिखावे से बचना चाहिए। ये सप्ताह आपका भ्रम तोड़ेगा। इस सप्ताह आपको अपने और परायों का एहसास कराएगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी सिंह राशि के लिए सप्ताह का सम्प्पूर्ण राशिफल बता रहे हैं।
सिंह राशि की महिलाओं के लिए ये सप्ताह रिश्तों में टकराव की संभावना रखता है। चंद्रमा का तुला राशि में गोचर बिना मतलब की बातों को बढ़ाएगा, लेकिन 14 जनवरी के बाद वृश्चिक में प्रवेश से आपका ईगो क्लैश, कंट्रोल और पुरानी बातों पर बहस हो सकती है। अविवाहित महिलाओं को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आकर्षण होगा, लेकिन सामने वाला आपकी बराबरी का नहीं होगा। वो आपकी भावनाओ के साथ इस सप्ताह खेल सकता है। इस लिए सतर्क रहने में ही फायदा है। कमिटेड या विवाहित महिलाएं अगर हर बात में अपना वर्चस्व साबित करने की कोशिश करेंगी, तो इस तरह इस सप्ताह इनका रिश्ता नहीं चल पायेगा।
उपाय: रविवार को तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह सिंह राशि की महिलाओं के लिए मेहनत और परीक्षा दोनों लेकर आएगा। इस समय धनु राशि में चार ग्रह एक साथ होने से काम के मौके तो मिलेंगे, लेकिन उनसे जुड़े दबाव भी बढ़ेंगे। आपका कार्य का लोड इस सप्ताह ज्यादा रहेगा। 14 जनवरी के बाद सूर्य का मकर में प्रवेश आपको अनुशासन और जिम्मेदारी सिखाएगा। जो महिलाएं प्रशासन, मैनेजमेंट, राजनीति, मीडिया या लीडरशिप के रोल में हैं, उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत में ऑफिस में सीनियर्स से टकराव से बचें इस सप्ताह आपका अहंकार भारी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Guruvar ke Upay: घर की सुख-शांति से लेकर विवाह में आ रही परेशानियों तक, यहां एक्सपर्ट से जानें गुरुवार के खास उपाय
उपाय: गुरुवार को गुड़ और चने का दान करें।
सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी बनी रहेगी, लेकिन सप्ताह के मध्य में प्रतिष्ठा, बच्चों या किसी सामाजिक आयोजन पर खर्च बढ़ सकता है। चंद्रमा का वृश्चिक और धनु में गोचर अचानक खर्च या इन्वेस्टमेंट करा सकता है। इस सप्ताह किसी को उधार देना या दिखावे में पैसा खर्च करना भविष्य में पछतावे का कारण बनेगा। और इससे आपका मानसिक टेंशन भी बढ़ेगा।
उपाय: बुधवार को हरे रंग की वस्तु किसी जरूरतमंद को दें।
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह सिंह राशि की महिलाओं को चेतावनी देता है। आपका अत्यधिक तनाव, गुस्सा और नींद की कमी का असर देखने को मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। सप्ताह के अंत में पीठ पर दर्द दिख सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, जिसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं। यदि दिनचर्या नहीं सुधारी गई, तो शरीर में कमजोरी आ सकती है जिससे भविष्य काफी सारी परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Aaj Ka Singh Rashifal: आज सिंह राशि के लिए रवि योग से खुलेंगे तरक्की के द्वार, सोच-समझकर ही लें बड़े फैसले
उपाय: शनिवार को तिल के तेल से सिर की हल्की मालिश करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।