
Makar Dainik Rashifal, 31 January 2026: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए मेहनत और धैर्य का दिन है। आप जिम्मेदार और अनुशासित स्वभाव की होती हैं, इसलिए अक्सर अपनी जरूरतों को पीछे रख देती हैं। पिछले कुछ समय से काम और परिवार की चिंता ने आपको थका दिया है, लेकिन आप इसे किसी को दिखाना नहीं चाहतीं। आज अंदर से भारीपन महसूस हो सकता है। आज आपको लग सकता है कि आप बहुत कुछ कर रही हैं, फिर भी सराहना नहीं मिल रही तो आज का दिन आपको सराहना मिलेगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
रिश्तों के मामले में आज थोड़ा संयम रखना जरूरी है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज साथी का व्यवहार आपको दूर लगा सकता है। आप दिल की बात कम कहती हैं, इसलिए सामने वाला आपकी भावनाओं को समझ नहीं पाता। आज जरूरत है कि आप अपनी बात सरल शब्दों में रखें। शादीशुदा महिलाओं को आज घर, बच्चों या भविष्य की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा करनी पड़ सकती है। बात करते समय सख्त शब्दों से बचें। सिंगल महिलाओं को आज कोई गंभीर और समझदार व्यक्ति अच्छा लग सकता है, लेकिन भरोसा बनाने में समय लगेगा।
उपाय: आज शाम को घर में दीपक जलाएं और मन में शांति की प्रार्थना करें।
कामकाज के मामले में आज मेहनत ज्यादा और आराम कम रहेगा। नौकरी करने वाली महिलाओं पर काम का दबाव बढ़ सकता है। आप काम को टालना पसंद नहीं करतीं, इसलिए थकान के बावजूद जिम्मेदारी निभाती रहेंगी। लेकिन आज यह समझना जरूरी है कि जरूरत पड़ने पर मदद लेना गलत नहीं है। सीनियर से बातचीत में साफ और शांत रहें। जो महिलाएं सरकारी काम, अकाउंट, मैनेजमेंट, शिक्षा या निर्माण से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन सामान्य रहेगा।
उपाय: आज काम पर जाने से पहले नींबू पानी पीकर भगवान का नाम लें।

पैसों के मामले में आज स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च चिंता दे सकता है। घर, बच्चों या जरूरी सामान पर पैसा निकल सकता है। आप फालतू खर्च नहीं करतीं, फिर भी बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। आज उधार देना या कोई बड़ा खर्च टालना बेहतर रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट का आज अच्छा रिटर्न मिलेगा , लोंगटर्म इन्वेस्ट के लिए आज का दिन अच्छा है।
उपाय: आज अपने पर्स या अलमारी में एक सिक्का रखें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत के मामले में आज शरीर थकावट महसूस करेगा। कमर, घुटनों या पैरों में दर्द हो सकता है। ज्यादा देर बैठकर या खड़े होकर काम करने से परेशानी बढ़ सकती है। मन पर भी काम का बोझ रहेगा। पानी कम पीना और समय पर न खाना आज नुकसान दे सकता है। आज थोड़ा आराम करना बहुत जरूरी है।
उपाय: आज रात को पैरों में हल्की मालिश करें और समय पर सोने की कोशिश करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।