(wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कर्क राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है।
कर्क राशि के जातकों के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रंग नीला और सफेद है। ये रंग सौभाग्य और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के लोग बहुतड संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं। इस राशि के जातक कोई भी काम बहुत सहज और सरल भाव से करते हैं। इस राशि के जातकों का दिल जितना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि ये किसी पर भी भरोसा करने से डरते हैं। अब ऐसे में अगर आप अपनी शादी का कार्ड बनवा रहे है, तो इन दो रंगों का चुनाव करें। यह रंग बहुत शुभ है।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है मिथुन, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
सफेद रंग शुद्धता, पवित्रता, विद्या और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे मानसिकता और बौद्धिकता प्रकट होती है। वहीं विद्या ज्ञान का रंग भी सफेद होता है। इसलिए अगर कर्क राशि के जातक शादी का कार्ड बनवा रह हैं, तो सफेद रंग का कार्ड की छपवाएं। इस राशि के लिए यही रंग सबसे शुभ और पवित्र है। इससे चंद्र दोष (चंद्र दोष उपाय)भी छुटकारा मिल सकता है और शुक्रदेव भी बेहद प्रसन्न होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - कर्क राशि के बारे में विस्तार से जानें
कर्क राशि (कर्क राशि स्वभाव) के जातकों के लिए नीला रंग बेहद शुभ माना जाता है। बता दें नीला रंग जल का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही यह रंग सकारात्मक, शक्ति और जीवन प्रदान करता है। इसलिए कर्क राशि के जातक शादी का कार्ड बनवा रहे हैं, तो नीले रंग का कार्ड भी बनवा सकते हैं। इससे आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता है।
अगर आपकी राशि कर्क है, तो अपनी शादी के कार्ड में इन रंगों का चुनाव करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।