wedding card according to zodiac

अगर आपकी राशि है मिथुन, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

ज्योतिष शास्त्र में रंगों का चुनाव करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से होता है। जिससे व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-09-11, 13:15 IST

(gemini wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।

किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।

तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मिथुन राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है। 

मिथुन राशि के लिए ये रंग माना जाता है शुभ (Lucky Colour for Gemini) 

Orange color wedding card

मिथुन राशि के जातकों के लिए हरा, पीला और नांरगी रंग बहुत शुभ माना जाता है। इस राशि के स्वामी बुध हैं। साथ ही ये रंग शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। मिथुन राशि के जातकों में क्रिेएटिविटी की कमी नहीं होती है। ये अपना काम पूरी मेहनत और श्रद्धा के साथ करते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को इन तीन रंगों का खास प्रयोग करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - मिथुन राशि के लोगों की इन राशियों से रहती है अनबन, रिश्तों में मधुरता लाने के लिए करें ये उपाय

मिथुन राशि के जातक बनवाएं हरे रंग का शादी कार्ड (Green wedding card colours for Gemini zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को हरे रंग का शादी का कार्ड बनवाना चाहिए। हरा रंग विश्वास, खुशहाली, सुख-समृद्धि और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है और सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। (मिथुन राशि स्वभाव)

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है वृष, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

मिथुन राशि के जातक बनवाएं पीले रंग का शादी कार्ड (Yellow wedding card colours for Gemini Zodiac)

पीला रंग मिथुन राशि (मिथुन राशि लकी स्टोन) के जातकों के लिए सबसे लाभकारी माना जाता है। यह वर्तमान ऊर्जा में वृद्धि लाता हैा इस राशि के जातक जब कोई क्रिएटिव काम कर रहे हों या फिर किसी नए काम की शुरूआत कर रहे हों, तो पीले रंग का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही अपने शादी के कार्ड का रंग भी पीला ही करवाएं। पीला रंग शुभ और भगवान गणेश का शुभ रंग माना जाता है। इससे सभी काम मंगलकारी सिद्ध हो सकते हैं। 

मिथुन राशि के जातक बनवाएं नारंगी रंग का शादी कार्ड (Orange wedding card colours for Gemini Zodiac)

नारंगी रंग ऊर्जावान रंग माना जाता है। यह उत्साह और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। नारंगी रंग लाल और पीले रंग को मिलाकर बनाया गया है। जो खुशी और जुनून का प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में अगर आप शादी के कार्ड में रंगों का चुनाव कर रहे हैं, तो नारंगी रंग बहुत शुभ माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

 

अगर आपकी राशि मिथुन है, तो अपनी शादी के कार्ड में इन रंगों का चुनाव करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit - Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;