(taurus wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि वृष राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है।
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुलाबी, क्रीम, सफेद रंग बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ नीला, आसमानी, जामुनी रंग सर्वोत्तम माना जाता है। क्योंकि सफेद रंग अपने मूल ग्रह शुक्र के कारण वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। सफेद रंग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का काम करता है। साथ ही इसे शांति और पवित्रता का भी प्रतीक माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - वृषभ राशि की महिलाएं अपनी शादी में पहनें इस रंग का जोड़ा
वृषभ राशि के जातकों के स्वामी शुक्र(शुक्र मंत्र) ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के जातक सफेद रंग का शादी का कार्ड बनवाएं और उसमें हरे रंग का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे दापंत्य जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है और उसे कभी किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
वृषभ राशि के जातकों को अपनी शादी की कार्ड में गुलाबी रंग का चुनाव जरूर करना चाहिए। गुलाबी रंग भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) का बेहद प्रिय रंग है। साथ ही गुलाबी रंग मां लक्ष्मी की भी रंग माना जाता है। यह शक्ति और गहरे संबंधों को दर्शाता है। इसलिए इस राशि के जातक अपने शादी के कार्ड में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें - Taurus Zodiac: वृषभ राशि के लोगों की इन राशियों से रहती है अनबन
वृषभ राशि के जातक अपनी शादी के कार्ड में हरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंग भगवान गणेश का सबसे प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि कोई भी मांगलिक कार्य करने से पहले भगवान गणेश का नाम सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले लिया जाता है। जिससे सभी काम मंगल हो सकते हैं। इसलिए अपनी शादी की कार्ड में हरे रंग का चुनाव अवश्य करें।
अगर आपकी राशि वृष है, तो अपनी शादी के कार्ड में इन रंगों का चुनाव करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।