(taurus lucky wedding colour) ज्योतिष शास्त्र में कई चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसमें से एक शादी के जोड़े के रंग के बारे में वर्णन है। सभी लड़कियों का एक सपना होता है कि वह अपनी शादी में अपनी हर ख्वाहिश को पूरी करें। चाहे वह कपड़ों को लेकर हो या फोटोशूट को लेकर हो । अब ऐसे में जिस राशि की लड़कियों की राशि वृष है। उन्हें अपनी शादी में किस रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि की लड़कियों को अपनी शादी में किस रंग का जोड़ा पहनना शुभ माना जाता है।
वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि की लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर, बुद्धिमान और आकर्षक होते हैं। ऐसा कहा जाता है। इस राशि के जातकों में ब्यूटी और ब्रेन दोनों का कॉम्बिनेशन होता हैं। लोग इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं।
इस राशि के जातकों का स्वभाव बहुत हंसमुख और सकारात्मक होता है। इस राशि की लड़कियां अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती हैं। वे हर स्थिति में अपनी पति का साथ देती हैं। इस राशि की लड़कियां गुस्सैल स्वभाव की मानी जाती हैं, लेकिन इस राशि की लड़कियां दिल की बेहद साफ होती हैं।
वृष राशि के स्वामी शुक्र (शुक्र ग्रह दोष उपाय) हैं। इसलिए इस राशि की लड़कियों को अपनी शादी में पेस्टल सफेद और हरे रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इसे बेहद शुभ माना जाता है। इससे वृष राशि के दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है मेष, तो पहनें इस रंग का जोड़ा
सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से है। साथ ही सफेद रंग को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को सफेद रंग का जोड़ा अपनी शादी में पहनना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में सुख, शांति और रिश्ते में पवित्रता बनी रहती है।
सफेद और हरा रंग भगवान भोलेनाथ और माता सिता को बेहद प्रिय है। वहीं वृष राशि के जातकों को इस रंग का जोड़ा अपनी शादी में अवश्य पहनना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में कभी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है और मधुरता बढ़ती है।
इसे जरूर पढ़ें - Taurus Zodiac: वृषभ राशि के लोगों की इन राशियों से रहती है अनबन
इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग हरा भी है और हरा रंग भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र)का बेहद प्रिय रंग है। इसे पहनने से मांगलिक कार्य संपन्नता के साथ पूरी हो जाती है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपका राशि वृष है, तो इस यहां बताए गए रंगों का चुनाव करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।