
Cancer Monthly Horoscope : मार्च 2026 का महीना कर्क राशि की महिलाओं के लिए भाग्य और कर्म का एक अत्यंत शुभ और फलदायी संगम लेकर आ रहा है। 02 मार्च को ग्रहों का मीन राशि में प्रवेश और 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके सोए हुए भाग्य को जगाएगा। यह समय आपके लिए आध्यात्मिक उन्नति, लंबी यात्राओं और उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलेगा। इसके बाद, 26 मार्च को ग्रहों का मेष राशि में गोचर आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा को एक झटके में शिखर पर ले जाएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि मार्च माह का यह अद्भुत गोचर कर्क राशि की महिलाओं के जीवन में क्या चमत्कारिक बदलाव लाने वाला है।
कर्क राशि की महिलाओं के लिए मार्च का महीना रिश्तों में गहराई, समझ और आध्यात्मिक जुड़ाव का समय है। 02 मार्च और 14 मार्च को मीन राशि में ग्रहों का संयोग आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में भाग्य का साथ दिलाएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी लंबी धार्मिक यात्रा या छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग्स बना सकती हैं। यह यात्रा आपके बीच की पुरानी गलतफहमियों को मिटाकर एक नई एनर्जी का संचार करेगी। अविवाहित युवतियों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है; उच्च शिक्षा, यात्रा या किसी धार्मिक आयोजन के दौरान आपकी मुलाकात किसी सुयोग्य और संस्कारी व्यक्ति से हो सकती है। 26 मार्च को जब ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान परिवार से हटकर करियर पर केंद्रित हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी परसनल और प्रफेशनल लाइफ सामंजस्य बिठाना होगा ताकि पार्टनर खुद को उपेक्षित महसूस न करे।
उपाय: सोमवार के दिन भगवान शिव को सफेद चंदन और अक्षत अर्पित करें। ॐ नमः शिवाय का नियमित जाप रिश्तों में शीतलता बनाए रखेगा।
करियर के दृष्टिकोण से मार्च 2026 कर्क राशि की महिलाओं के लिए गोल्डन पीरियड साबित होने वाला है। 14 मार्च तक आपके नवम भाव में ग्रहों की स्थिति यह सुनिश्चित करेगी कि आपके द्वारा किए गए प्रयासों में भाग्य आपका साथ दे। यदि आप उच्च शिक्षा, रिसर्च, टीचिंग या किसी विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं, तो आपको बड़ी सफलता मिलेगी। गुरुजनों और सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। 26 मार्च का दिन आपके करियर में एक टर्निंग पॉइंट लेकर आएगा। ग्रहों का मेष राशि में गोचर आपको कार्यक्षेत्र में असीम शक्ति और अधिकार दिलाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही युवतियों को सफलता मिल सकती है। जो महिलाएं कॉरपोरेट सेक्टर में हैं, उन्हें प्रमोशन या लीडरशिप रोल मिल सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता अचूक होगी और आपके विरोधी आपके प्रभाव के आगे नतमस्तक होंगे।
उपाय: कार्यस्थल पर अपने पास सफेद रंग का रुमाल या स्फटिक की कोई वस्तु रखें।

आर्थिक मामले पर यह महीना आपके लिए स्थिरता और वृद्धि दोनों लेकर आ रहा है। नवम भाव में सूर्य और अन्य ग्रहों का प्रभाव 14 मार्च के बाद आपके लिए धन कमाने के नए, लेकिन ईमानदार रास्ते खोलेगा। इस दौरान आपका धन धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य या लंबी यात्राओं पर खर्च हो सकता है, लेकिन यह खर्च आपको मानसिक संतुष्टि प्रदान करेगा। यदि आपने किसी सरकारी योजना या लॉन्ग टर्म इंवेस्टममेंड किया है, तो इस माह उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। 26 मार्च के बाद जब आपका 'कर्म भाव' सक्रिय होगा, तो आपकी आय का ग्राफ एकदम से ऊपर जाएगा। आपके बेहतरीन काम के कारण आपके वेतन में शानदार वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। अपना खुद का बिज़नेस कर रही महिलाओं को कोई बड़ा सरकारी टेंडर कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है जिससे आपको फायदा होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं।
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद महिला को सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मार्च 2026 का पूर्वार्ध कर्क राशि की महिलाओं के लिए बहुत ही ऊर्जावान और सकारात्मक रहेगा। नवम भाव का प्रभाव आपको मानसिक रूप से अत्यंत शांत और सकारात्मक रखेगा। आप योग, ध्यान और सात्विक आहार की ओर आकर्षित होंगी, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से भी इस दौरान काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां अचानक बढ़ेंगी, तो आपको शारीरिक थकान का सामना करना पड़ सकता है। लगातार काम करने के कारण पीठ के निचले हिस्से या घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। काम के प्रति आपका जुनून आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है, इसलिए काम के बीच में आराम करने की आदत डालें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
उपाय: चांदी के गिलास में पानी पीने की आदत डालें और रात को सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी से धोएं।
यह भी पढ़ें- कर्क राशि के लोग अपने करियर में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय
यह मासिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।