-1772041461029.webp)
Taurus Monthly Horoscope: मार्च 2026 का महीना वृष राशि की महिलाओं के लिए लाभ, विस्तार और कुछ नए अनुभवों का शानदार संगम रहने वाला है। 02 मार्च को ग्रहों का मीन राशि में गोचर और फिर 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य का मीन राशि में प्रवेश आपके लिए आय के नए द्वार खोलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा को चरम पर ले जाएगा। 26 मार्च को ग्रहों का मेष राशि में गोचर महीने के अंत में आपके खर्चों और भागदौड़ को अचानक बढ़ा सकता है। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि मार्च माह का यह गोचर वृष राशि की महिलाओं के जीवन के विभिन्न पहलुओं को कैसे प्रभावित करेगा।
वृष राशि की महिलाओं के लिए मार्च का फर्स्ट हाफ सामाजिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही खुशनुमा रहेगा। 02 और 14 मार्च के मीन राशि के गोचर से आपके फ्रेंड सर्कल में फायदा होगा। अविवाहित युवतियों को किसी पुराने फ्रेंड्स की ओर से प्रपोसल मिल सकता है या किसी समारोह में किसी बेहद खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आप मिलकर भविष्य की कोई बड़ी आर्थिक योजना बनाएंगी। 26 मार्च को मेष राशि में गोचर के बाद, दांपत्य जीवन में थोड़ी दूरियां या गलतफहमियां आ सकती हैं। काम की अत्यधिक व्यस्तता या किसी लंबी यात्रा के कारण पार्टनर को समय देना मुश्किल हो सकता है, इसलिए संवाद में कमी न आने दें।
उपाय: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करें और नियमित रूप से सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
कार्यक्षेत्र में मार्च का महीना वृष राशि की महिलाओं के लिए ड्रीम रन साबित होगा। 14 मार्च को सूर्य का ग्यारहवें भाव में आना आपके करियर में एक बड़ा उछाल लाएगा। जो महिलाएं लंबे समय से प्रमोशन या इंक्रीमेंट का इंतजार कर रही थीं, उनकी मुराद इस महीने पूरी हो सकती है। बॉस और सीनियर्स आपके काम और मैनेजमेंट स्किल्स की जमकर तारीफ करेंगे। यदि आप अपना खुद का बिज़नेस कर रही हैं, तो नए क्लाइंट्स और बड़े टेंडर मिलने की पूरी संभावना है। 26 मार्च के बाद, मल्टीनेशनल कंपनी या इम्पोर्ट -एक्सपोर्ट से जुड़ी महिलाओं को विशेष लाभ होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में ऑफिस पॉलिटिक्स से खुद को बचाकर रखें और अपनी सीक्रेट प्लान्स किसी से शेयर न करें।

उपाय: कार्यस्थल पर अपनी डेस्क पर एक छोटा सा स्फटिक का कछुआ रखें और बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
इसे भी पढ़ें - Vastu Upay: पैसों की तंगी से परेशान हैं, दालचीनी का ये उपाय दिलाएगा राहत
आर्थिक मामले पर यह महीना आपके लिए धन की वृद्धि से शुरू होकर खर्चों की अधिकता पर समाप्त होगा। 02 मार्च से मीन राशि में बन रहे ग्रहों के योग और 14 मार्च को सूर्य का गोचर आपके एकादश भाव को बेहद मजबूत कर रहे हैं। इस अवधि में आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन का आगमन होगा। पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है या पैतृक संपत्ति से अचानक लाभ हो सकता है। शेयर बाजार में किया गया पिछला इन्वेस्ट अच्छा रिटर्न देगा। लेकिन 26 मार्च को मेष राशि में ग्रहों के जाने से आपके बारहवें भाव के एक्टिव होने का संकेत है। इसके बाद अचानक कोई बड़ा खर्च जैसे घर की मरम्मत, वाहन या स्वास्थ्य पर सामने आ सकता है, इसलिए महीने की शुरुआत में ही अच्छी खासी बचत कर लें ताकि अंत में आर्थिक दबाव न पड़े।
उपाय: शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मार्च 2026 के पहले तीन सप्ताह वृष राशि की महिलाओं के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी और यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही थी, तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। आप अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहेंगी और योगा क्लास या जिम जॉइन कर सकती हैं। 26 मार्च को ग्रहों का मेष राशि में गोचर आपके स्लीप पैटर्न को बिगाड़ सकता है। काम के अत्यधिक दबाव के कारण अनिद्रा, आंखों में थकान या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से बचें और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
उपाय: रात को तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पिएं और शिव चालीसा का पाठ करें।
इसे भी पढ़ें - Ajwain Ke Vastu Upay: रसोई की एक चुटकी अजवाइन बदल सकती है घर का माहौल, जानें वास्तु के ये गुप्त उपाय
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।