(Cancer Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Cancer Health Horoscope 2024)
कर्क राशि (कर्क राशि स्वभाव) के जातकों के लिए नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल नहीं माना जा रहा है। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपको बुखार और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तेल वाली चीजें खाने से बचें। शनिदेव पूरे साल आपकी कुंडली में आठवें भाव में रहेंगे। जिसके कारण आपको स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना है। हर छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से लें और दिनांक 15 मार्च से लेकर दिनांक 23 अप्रैल के बीच आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।
आपको नए साल में वाहन भी सावधानी से चलाने की आवश्यकता है। अगर आप किसी पुरानी समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं इसके बाद दिनांक 23 अप्रैल से लेकर 01 जून तक मंगल का गोचर आपकी कुंडली में नवम भाव में होने जा रहा है। जहां पहले से ही राहु विराजमान हैं। इस दौरान आपको अपने पिताजी का भी ध्यान रखना है। 12 जुलाई के बाद आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।
इस साल कर्क राशि के जातकों को पित्त से संबंधित समस्याएं हो सकती है। मौसम के अनुसार अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटी बीमारी को नजरअंदाज करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - Cancer 2024 Horoscope: नए साल में कर्क राशि को हो सकते हैं कई बड़े लाभ, जानें बाकी मामलों में कैसा होगा 2024
कर्क राशि वाले स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान (Cancer zodiac sign should take special care of their health)
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2024 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी माता-पिता की सेहत का भी खास ध्यान रखना है। मानसिक तनाव लेने से बचें। खानपान समय पर करें और व्यायाम जरूर करें।
कर्क राशि वाले इन ज्योतिषीय उपायों को आजमाएं (astrological remedies for Cancer People)
- कर्क राशि के जातक शनि (शनिदेव मंत्र) स्तोत्र का पाठ रोजाना करें।
शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Cancer Career Horoscope 2024: नौकरी में होगा प्रमोशन या होगा व्यापार में घाटा, जानें कैसा होगा करियर के लिहाज से आपका नया साल
- कर्क राशि के जातकों को रुद्राभिषेक करवाने का शुभ अवसर मिले, तो जरूर कराएं।
- भगवान शिव की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों