(Cancer Career Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अब ऐसे में इस साल करियर के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।
इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कर्क करियर राशिफल 2024 (Cancer Career Horoscope 2024)
कर्क राशि (कर्क राशि स्वभाव) के जातकों के लिए साल 2024 करियर के मामले में शुभ परिणाम लेकर आया है। साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। वहीं शनि के अष्टम भाव से आपके दशम भाव को देखेगा और गुरु भी दशम भाव में ही रहेंगे। साथ ही सूर्य और मंगल छठे भाव में होगा और मंगल के छठे स्थान पर होने से इस राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। आप अपने काम से जाने जाएंगे और लोगों की नजर में एक अच्छे लीडर भी साबित हो सकते हैं। आप अपना काम मेहनत और ईमानदारी से पूरा करेंगे। वहीं साल 2024 में 1 मई को बृहस्पति ग्यारहवें घर में प्रवेश कर रहा है, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस राशि के जातकों के संबंध अच्छे बन सकते हैं। आपको समय-समय पर सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा।
कर्क राशि के जातक साल की दूसरी छमाही में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। साथ ही आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। जिससे आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है। आप अपने काम को मन लगाकर करेंगे। वर्कप्लेस पर कुछ लोग षडयंत्र भी रच सकते हैं, लेकिन आपको कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएंगे। आप चुनौतियों से बाहर निकलेंगे। करियर के बल पर आप एक अलग पहचान बना सकते हैं। वहीं 01 जून साल 2024 में आप नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है कर्क, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
साल 2024 में कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। गुरु और शनि की दृष्टि प्रभाव से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। अप्रैल के बाद से गुरु (गुरु मंत्र) गोचर रुका हुआ धन लेकर आया है। वहीं शनि गोचर से भी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अगर आप कहीं भी निवेश करने की सोचेंगे। उसमें आपको जरूर सफलता मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - कर्क राशि के बारे में विस्तार से जानें
कर्क राशि वालों के लिए ज्योतिषीय उपाय
- कर्क राशि के जातकों को रोजाना हनुमान जी की पूजा करने की आवश्यकता है
- सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ जरूर करें।
- मंगलवार और शनिवार के दिन दान करने से लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों