
Cancer Horoscope Today, 26 February 2026: 26 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से द्वादश भाव में स्थित रहेगा। द्वादश भाव हानि, खर्च, विदेशी संबंध, एकांत, नींद, अवचेतन मन और छुपी हुई चिंताओं का भाव है। जब चंद्रमा यहां आता है तो मन स्थिर नहीं रहता। बाहरी दुनिया से ज्यादा अंदर की दुनिया एक्टिव हो जाती है। आज आप सामान्य से अधिक सोचेंगी, लेकिन हर सोच जरूरी नहीं होगी। आज आपको लगेगा कि लोग आपको पूरी तरह समझ नहीं पा रहे। यदि आप अपने मन की उलझन साफ नहीं करेंगी तो संबंध और काम दोनों प्रभावित होंगे।
प्रेम जीवन में आज भावनात्मक दूरी का अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संवाद कम या सतही रह सकता है। शक या भ्रम पैदा हो सकते हैं, लेकिन वास्तविकता की जांच किए बिना निष्कर्ष निकालना गलती होगी। द्वादश भाव गुप्त भावनाओं का है, इसलिए आप अपनी असली बात कहने से बच सकती हैं। यही दूरी बढ़ाएगा। अविवाहित महिलाओं को किसी पुराने व्यक्ति की याद आ सकती है। पुरानी चैट या यादें मन को विचलित कर सकती हैं। अतीत में लौटना समाधान नहीं है।
उपाय: रात्रि में चंद्रमा को कच्चे दूध की कुछ बूंदें जल में मिलाकर अर्घ्य दें।
कार्यस्थल पर आज आपका मन पूरी तरह केंद्रित नहीं रहेगा। छोटी गलतियां हो सकती हैं, खासकर डॉक्यूमेंट , डेटा या संचार से जुड़ी। यदि आप बैंकिंग, अकाउंटिंग, हेल्थकेयर या सेवा क्षेत्र से जुड़ी हैं तो विशेष सावधानी रखें। आज कलीग्स पर आंख मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। विदेश या दूरस्थ कार्य से जुड़ी महिलाओं के लिए हल्का सकारात्मक संकेत है, लेकिन तुरंत परिणाम की अपेक्षा न रखें।
उपाय: काम शुरू करने से पहले शिव जी का ध्यान करें ।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

द्वादश भाव खर्च का है, इसलिए आज अनियोजित खर्च संभव है। मेडिकल बिल, बच्चों की जरूरत या अचानक पैमेंट सामने आ सकता है। यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग की आदत में हैं तो आज कंट्रोल जरूरी है। इमोशनल खालीपन को खर्च से भरने की कोशिश नुकसान देगी।व् आज बड़े इन्वेस्ट या उधार देने से बचें। पैसा अभी सुरक्षित रखना ही समझदारी है।
उपाय: सफेद चावल का दान करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज विशेष ध्यान पैरों, तलवों, नींद, मानसिक संतुलन, आंखों की थकान, फेफड़ों और पाचन तंत्र पर देना होगा। नींद की कमी से सिर भारी रह सकता है। चिंता के कारण पेट में गैस, एसिडिटी या अपच हो सकती है। अधिक सोचने से कंधों और गर्दन में जकड़न संभव है। हल्का भोजन लें और सोने से पहले गुनगुने पानी से पैर धोएं।
उपाय : स्नान के जल में थोड़ा सा गंगाजल और 5 बूंद गुलाब जल मिलाकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।