
Taurus Horoscope Today, 26 February 2026 : 26 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से द्वितीय भाव में स्थित रहेगा। द्वितीय भाव धन, बचत, वाणी, परिवार, भोजन और आत्मसम्मान का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा का यहां गोचर आर्थिक और पारिवारिक विषयों को केंद्र में लाएगा। आज आपका मन बार-बार पैसों, सुरक्षा और भविष्य की स्थिरता की ओर जाएगा। मिथुन का प्रभाव सोच को चंचल बनाता है, इसलिए आज आप एक समय में कई फाइनेंसियल प्लानिंग के बारे में सोच सकती हैं। भावनात्मक होकर पैसा खर्च करना या किसी की बातों में आकर निवेश करना नुकसान दे सकता है। आज स्थिरता आपकी सबसे बड़ी ताकत होनी चाहिए।
प्रेम जीवन में आज वाणी की भूमिका निर्णायक रहेगी। द्वितीय भाव बोलने की शैली से जुड़ा है, इसलिए आपका लहजा रिश्ते की दिशा तय करेगा। यदि आप विवाहित हैं तो परिवार और आर्थिक जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। गले, आवाज़, टोन और चेहरे के भाव पर नियंत्रण रखें। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई ऐसा व्यक्ति आकर्षित कर सकता है जो आर्थिक रूप से स्थिर या व्यावहारिक सोच वाला हो। लेकिन केवल सुरक्षा देखकर रिश्ता तय करना जल्दबाजी होगी। इमोसनल बैलेंस भी जरूरी है।
उपाय: सुबह 11 बार ॐ शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें और सफेद पुष्प अर्पित करें।
कार्यस्थल पर आज फाइनेंसियल डिसकशंस , सैलरी, भुगतान, कमीशन या टारगेट से जुड़ी बातचीत हो सकती है। यदि आप बैंकिंग, फाइनेंस, सेल्स, शिक्षण या कस्टमर डीलिंग से जुड़ी हैं तो आज आपकी बातचीत ही परिणाम तय करेगी। गलत शब्द या अधूरी जानकारी विवाद खड़ा कर सकती है। हर आंकड़ा दोबारा जांचें।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले अपनी मेज पर थोड़ी सी मिश्री रखें ।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज आय और खर्च दोनों एक्टिव रहेंगे। अचानक छोटा लाभ संभव है, लेकिन साथ ही अनावश्यक खरीदारी का आकर्षण भी बढ़ेगा। द्वितीय भाव बचत से जुड़ा है, इसलिए आज बजट बनाकर चलें। गला, थायरॉइड, दांत और भोजन की आदतें भी आर्थिक और मानसिक स्थिरता से जुड़ी रहेंगी। अधिक मीठा या अनियमित भोजन स्वास्थ्य और ऊर्जा दोनों को प्रभावित कर सकता है। निवेश के लिए आज पूरी जानकारी लेकर ही कदम उठाएं।
उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल या दूध का दान करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको विशेष रूप से गला, स्वरयंत्र, थायरॉइड ग्रंथि, दांत, जीभ, गर्दन, चेहरा और आंखों पर ध्यान देना होगा। अधिक बोलने या तनाव से गले में खराश, थायरॉइड असंतुलन की हल्की परेशानी या गर्दन में जकड़न हो सकती है। मीठा और तला भोजन दांत और पाचन दोनों पर असर डाल सकता है ,गुनगुना पानी पिएं, नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करें और गर्दन की हल्की स्ट्रेचिंग करें।
उपाय: स्नान के जल में थोड़ा सा गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।