
Cancer Horoscope Today, 2 March 2026 : 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए परिवार और पैसे के मामले में बहुत ही शानदार और लकी रहने वाला है। आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर आपके दूसरे भाव बैंक बैलेंस, बातचीत, परिवार, और भोजन के भाव यानी सूर्य की सिंह राशि में गोचर कर रहा है। सोमवार आपके अपने राशि स्वामी का दिन है, और दूसरे भाव में सिंह राशि का चंद्रमा आज आपकी बातों में गजब की मिठास लाएगा। आज आप दुनिया की भागदौड़ से ज्यादा अपने परिवार के साथ खुशियां बांटने और अपनी सेविंग्स पर ध्यान देंगी।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का है। दूसरा भाव हमारे फॅमिली का होता है। आज आप अपने जीवनसाथी और ससुराल वालों के साथ कोई बहुत अच्छा डिनर कर सकती हैं। अगर पति या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई मनमुटाव था, तो आज आपकी एकदम शांत और समझदारी भरी बातें उस दूरी को तुरंत मिटा देंगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज परिवार के किसी करीबी रिश्तेदार के जरिए कोई बहुत ही पैसे वाला और अच्छे खानदान का रिश्ता आ सकता है।
उपाय: सुबह स्नान के बाद भगवान शिव के मंदिर बैठकर ॐ चंद्रशेखराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
नौकरी और काम-धंधे में आज आपकी आवाज़ ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। दूसरा भाव हमारी वाणी का होता है। अगर आप टीचर हैं, बैंक में काम करती हैं, वकालत, मार्केटिंग, या ब्यूटी पार्लर चलाती हैं जहाँ कस्टमर से बात करनी पड़ती है, तो आज सोमवार को आपको कोई बहुत बड़ा फायदा या ऑर्डर मिल सकता है। आज ऑफिस में आप अपनी बात बहुत ही साफ और असरदार तरीके से बॉस के सामने रखेंगी। अगर सैलरी बढ़ाने की बात करनी है, तो आज का दिन बहुत शुभ है।
उपाय: आज ॐ आदित्याय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें ।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

पैसों के मामले में आज का दिन बचत और बैंक बैलेंस बढ़ाने का है। दूसरा भाव सीधे तौर पर आपके खजाने धन का होता है। आज आपको अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है या परिवार की किसी पुरानी प्रॉपर्टी/एफडी से बहुत अच्छा फायदा हो सकता है। आज आपका मन फालतू चीजों जैसे कपड़ों या मेकअप पर खर्च करने के बजाय पैसा बचाने और सोने में लगाने का करेगा। आज किसी को भी अपनी मेहनत की कमाई उधार न दें।
उपाय: आज शाम के समय घर के मंदिर में ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें।
सेहत को लेकर आज आपको अपने गले , दांतों , मुंह और दाईं आंख का थोड़ा ध्यान रखना होगा। दूसरा भाव शरीर में मुख का होता है और सिंह राशि गर्मी पैदा करती है। आज बहुत ज्यादा गर्म, तीखा या मसालेदार खाना खाने से बचें, वरना मुंह में छाले, गले में खराश या दांतों में हल्की तकलीफ हो सकती है। आज घर का बना सादा और अच्छा भोजन करें। दिमागी तौर पर आज आप एकदम चिंता-मुक्त रहेंगी।
उपाय: पूजा के बाद तुलसी का एक पत्ता भगवान को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।