Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:50 PM IST HZ Awards 2026
Kark aaj ka rashifal 13 march 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 13 March 2026: परिवार के लिए कुछ खास बनाने में बीतेगा समय, माता का मिलेगा आशीर्वाद, जानिए कर्क राशि की महिलाओं का राशिफल

Aaj Ka Kark Rashifal 13 March 2026: कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन परिवार और भावनाओं से जुड़ा रहेगा। घर के लिए कुछ खास बनाने का मन होगा और माता का आशीर्वाद सुकून देगा। जानिए प्रेम, करियर, धन और सेहत के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन और क्या हैं शुभ उपाय।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 08:31 IST

Cancer Horoscope Today, 13 March 2026 : कर्क राशि की महिलाओं के लिए 13 मार्च 2026 का दिन भावनाओं से भरा और घर-परिवार को समर्पित रहेगा। आज आपका मन बाहरी दुनिया की भागदौड़ के बजाय अपने घर की शांति और व्यवस्था में अधिक लगेगा। आज आप अपने बच्चों की किसी पुरानी फरमाइश को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी माता या सास के साथ बैठकर पुरानी यादें साझा करने और उनसे कुछ नया सीखने के लिए बहुत अच्छा है। आज आपके मन में दया और करुणा का भाव रहेगा, जिससे आप किसी जरूरतमंद की गुप्त रूप से मदद भी कर सकती हैं। शाम का समय घर के मंदिर में दीप जलाकर शांति से बैठने और ईश्वर का ध्यान करने में बीतेगा।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही कोमल और एक-दूसरे का ख्याल रखने वाला रहेगा। आज आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी बड़ी चर्चा के बजाय छोटे-छोटे इशारों और मदद से प्यार बढ़ेगा। आप महसूस करेंगी कि कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपकी ढाल बनकर खड़ा है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज परिवार के किसी करीबी सदस्य के माध्यम से विवाह का कोई ऐसा प्रस्ताव आ सकता है जो आपके मन को सुकून देगा। आज रिश्तों में अधिकार जताने के बजाय समर्पण दिखाएं।

उपाय: आज शाम को घर के मंदिर में माता पार्वती को सफेद मिठाई का भोग लगाएं और उसे स्वयं भी ग्रहण करें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को आज अपनी सेवा इमोशन्स और क्रिएटिविटी का लाभ मिलेगा। यदि आप कुकिंग, नर्सिंग, अध्यापन या घर से जुड़ा कोई काम करती हैं, तो आज आपके काम की शुद्धता की लोग तारीफ करेंगे। ऑफिस में आज आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसमें दूसरों का मार्गदर्शन करना हो। जो महिलाएं घर से ही टिफिन सर्विस याहैंडमेड आइटम का छोटा व्यापार चलाती हैं, उन्हें आज किसी पुराने ग्राहक से दोबारा काम मिल सकता है।

More For You

उपाय: आज अपने पर्स या बैग में एक छोटा सा चंन्दन का टुकड़ा जरूर रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बचत को सुरक्षित रखने और घर की छोटी जरूरतों को पूरा करने का है। आज आपका पैसा रसोई के किसी नए सामान, क्रॉकरी या बच्चों की किसी छोटी इच्छा पर खर्च हो सकता है। आज अचानक कहीं से कोई छोटी रकम या उपहार मिल सकता है, जो आपको अपनी गुल्लक में जमा करने का मौका देगा। आज किसी को भी बिना सोचे-समझे उधार न दें, क्योंकि वह पैसा वापस आने में परेशानी हो सकती है।

उपाय: आज एक सफेद कपड़े में एक मुट्ठी सफेद चावल बांधकर अपनी रसोई के किसी साफ कोने में रख दें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के हिसाब से आज आपको अपनी छाती, फेफड़ों और पेट की ठंडक का विशेष ध्यान रखना होगा। आज बहुत ज्यादा ठंडी चीजों या बासी भोजन के सेवन से सर्दी-जुकाम या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। जो महिलाएं पहले से दमा या सांस की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें आज धूल और धुएं वाली जगहों से बिल्कुल बचना चाहिए। आज ज्यादा सोचना आपके मन में घबराहट पैदा कर सकता है, इसलिए पॉजिटिव रहें।

उपाय: आज स्नान के पानी में दो चम्मच कच्चा दूध और सफेद फूल की पंखुड़ियां मिलाकर स्नान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;