Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:42 AM IST
Kark aaj ka rashifal 11 february 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 11 February 2026: लव लाइफ, बच्चों और पढ़ाई पर रहेगा फोकस, लेकिन इमोशनल रिएक्शन से बिगड़ सकती है बात, आज के दिन का हाल जानें

11 फरवरी 2026 का कर्क राशिफल जानें। आज पांचवें भाव में नीच का चंद्रमा लव लाइफ, बच्चों और शिक्षा पर असर डालेगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। पढ़ें कर्क राशि की महिलाओं के लिए प्रेम, करियर, धन और सेहत से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी और सरल उपाय।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 08:22 IST

Cancer Horoscope Today, 11 February 2026 : 11 फरवरी 2026, बुधवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए क्रिएटिविटी और इमोशनल सेंसिटिविटी का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव जो की संतान, शिक्षा और प्रेम का भाव है इस में गोचर कर रहा है। वृश्चिक राशि में होने के कारण चंद्रमा नीच अवस्था में है, जो भावनाओं में हलचल मचा सकता है। आज आप अपने बच्चों की पढ़ाई या उनके भविष्य को लेकर थोड़ी ज्यादा चिंतित हो सकती हैं। आज आपकी क्रिएटिविटी तो बहुत अच्छी रहेगी, लेकिन मन में अजीब सी बेचैनी भी रह सकती है। आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि भावनाएं तर्क पर हावी हो सकती हैं।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन ड्रामा और डीप इमोशंस का है। पांचवां भाव रोमांस का है, लेकिन वहां नीच का चंद्रमा बैठा है। आज छोटी सी बात पर आप रूठ सकती हैं या पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज ईगो से बचना चाहिए। विवाहित महिलाएं आज अपने बच्चों को लेकर पति के साथ चर्चा करेंगी, लेकिन ध्यान रहे कि यह चर्चा बहस में न बदले। सिंगल महिलाओं को आज जल्दबाजी में किसी के प्रति आकर्षित होने से बचना चाहिए।

उपाय: भगवान शिव को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और खुद भी लगाएं।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए फोकस बनाए रखने की चुनौती लेकर आया है। पांचवां भाव बुद्धि का भी है। आज काम करते समय आपका मन भटक सकता है या ओवर थिंकिंग के कारण काम की गति धीमी हो सकती है। जो महिलाएं टीचिंग, क्रिएटिव फील्ड या आर्ट्स में हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है, बशर्ते वे अपने मूड को संभाल लें। आज शेयर मार्केट या ट्रेडिंग से जुड़ी महिलाओं को भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आज रिस्क न लें।

More For You

उपाय: ॐ सोमाय नमः मंत्र का जाप करें ।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर आज कर्क राशि की महिलाओं को स्मार्ट स्पेंडिंग करनी होगी। पांचवां भाव मनोरंजन और बच्चों का है। आज बच्चों की जिद पूरी करने या उनके गैजेट्स/खिलौनों पर धन खर्च हो सकता है। आज किसी भी तरह की लॉटरी या क्विक मनी स्कीम से दूर रहें, क्योंकि नीच का चंद्रमा आपको गलत निर्णय लेने पर मजबूर कर सकता है। आज शिक्षा या किसी कोर्स की फीस भरने में पैसा खर्च हो सकता है, जो भविष्य के लिए अच्छा इन्वेस्टमेंट है।

उपाय: गणेश जी को 21 लड्डू अर्पित करें ।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कर्क राशि की महिलाओं को अपने पेट और पाचन तंत्र का ख्याल रखना होगा। पांचवां भाव पेट का कारक है और वृश्चिक राशि उत्सर्जन तंत्र की। आज एसिडिटी, गैस या पेट में जलन की समस्या हो सकती है। आज बहुत ज्यादा मसालेदार या जंक फ़ूड खाने से बचें। मानसिक शांति के लिए आज थोड़ी देर डीप ब्रीथिंग या प्राणायाम जरूर करें।

उपाय: चावल और चीनी मिलाकर चींटियों को खिलाएं या किसी जरूरतमंद बच्चे को दूध दान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;