गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में जरूर करें मां दुर्गा के इन नौ रूपों की पूजा

गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों को सफल बनाने के लिए आप, इन नौ दिनों में मां दुर्गा के इन नौ रूपों का जरूर पूजा करें। मां दुर्गा के इन नौ रूपों के बारे में हमने इस लेख में बताया है। 

 
Which Devi names are given on  days of Navratri day wise

साल में दो बार प्रकट नवरात्रि होती है और दो बार गुप्त नवरात्रि। जहां प्रकट नवरात्रि की पूजा हर कोई कर सकता है, वहीं गुप्त नवरात्रि की पूजा तंत्र साधना करने वाले भक्त करते हैं। बता दें कि प्रकट और गुप्त दोनों ही नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। गुप्त नवरात्रि साल के माघ और आषाढ़ मास में मनाया जाता है, तो वहीं प्रकट नवरात्रि चैत्र और अश्विन मास में मनाया जाता है। इस साल आषाढ़ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई शनिवार से शुरू होने वाली है, यह हर साल आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। बता दें कि गुप्त नवरात्रि में पूजे जाने वाली मां दुर्गा के नौ रूप प्रकट नवरात्रि में पूजे जाने वाली मां दुर्गा के रूपों से अलग होती है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको मां दुर्गा के इन नौ रूपों के बारे में बताएंगे, जो गुप्त नवरात्रि में पूजी जाती हैं।

मां काली

What are the  forms of Durga in gupt Navratri,

काली, कालिका या महाकाली हिन्दू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं। मां काली मृत्यु, काल और परिवर्तन की देवी हैं। यह सुन्दर रूप वाली आदिशक्ति दुर्गा माता की काला, विकराल और भयप्रद रूप है। मां काली की उत्पत्ति असुरों के संहार के लिये हुई थी।

मां तारा देवी

गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन मां तारा देवी को समर्पित है। महाविद्या तारा देवी के भी 3 रूप हैं- उग्र तारा, एक जटा और नील सरस्व। मां तारा देवी को श्मशान की देवी भी कहा जाता है।

मां त्रिपुर सुंदरी

देवी ललिता को ही मां त्रिपुर सुंदरी कहा जाता है। मां ललिता माहेश्वरी शक्ति की विग्रह वाली शक्ति हैं। मां त्रिपुर सुंदरी के तीन नेत्र, चार हाथ हैं, जिसमें पाश, अंकुश, धनुष और बाण सुशोभित हैं। मां त्रिपुर सुंदरी 16 (षोडश) कलाओं से परिपूर्ण हैं इसलिए माता को षोडशी के नाम से भी जाता है।

मां भुवनेश्वरी

मां दुर्गा के भुवनेश्वरी रूप का अर्थ है संसार भर के ऐश्वर्या की स्वामिनी। आदिशक्ति मां दुर्गा के दस महाविद्याओं का पंचम स्वरूप हैं, मां भुवनेश्वरी। मां दुर्गा ने अपने भुवनेश्वरी रूप में ही त्रिदेव को दर्शन दिये थे।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों पड़ा गुप्त नवरात्रि का यह नाम?

माता छिन्नमस्ता

छिन्नमस्ता माता को मां दुर्गा का ही रूप हैं, जो कि काफी उग्र स्वरूप में रहती हैं। माता छिन्नमस्ता के एक हाथ में स्वयं का ही कटा हुआ सिर है और इनकी उपासना एवं पूजा से जीवन के सभी कष्ट और भय से मुक्ति मिलती है।

मां त्रिपुर भैरवी

महाविद्या की छठी शक्ति है मां त्रिपुर भैरवी। मां त्रिपुर भैरवी को मां काली का ही स्वरूप माना गया है। त्रिपुर का अर्थ सृष्टि के तीनों लोकों से है और भैरवी का संबंध भगवान काल भैरव से है। मां भगवती त्रिपुर भैरवी का स्वरूप मां काली के समान है।

मां धूमावती

nine forms of maa durga in  days of gupt Navratri

मां धूमावती दुर्गा का ही रूप हैं, जो कि देवी की विधवा स्वरूप हैं। मां धूमावती की पूजा सुहागन महिलाएं नहीं करती हैं। मां धूमावती सफेद वस्त्र धारण किए हुए बाल खुले रखती हैं। कथाओं के अनुसार मां धूमावती को पार्वती का उग्र स्वभाव माना गया है।

माता बगलामुखी

मां दुर्गा की स्वरुप माता बगलामुखी की उपासना करने से शत्रु भय से मुक्ति मिलती है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के इस बगलामुखी रूप की पूजा की जाती है। इनकी साधना और पूजा से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

मां कमला देवी

मां दुर्गा की रूप माँ कमला 10 महाविद्या में से दसवीं महाविद्या हैं। शास्त्रों ने महाविद्या कमला को श्री हरी विष्णु की साथी बताया गया है। मां कमला देवी भगवान विष्णु की सबसे बड़ी ताकत है। माँ कमला देवी की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP