हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव का पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को यश, कीर्ति और मान-सम्मान का वरदान भी मिलता है। मान्यताओं के अनुसार सूर्यदेव को जीवन शक्ति, मानसिक शांति, ऊर्जा और जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है। वहीं सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। अब ऐसे में रविवार के दिन काले कपड़े क्यों पहनने की मनाही होती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
काला रंग शनिदेव से जुड़ा हुआ है। शनिदेव को कर्म, न्याय, अनुशासन का कारक माना जाता है। वहीं काला रंग शनिदेव को बेहद प्रिय है। वहीं सूर्यदेव को प्रकाश, ऊर्जा और जीवन का प्रतीक माना जाता है। काला रंग अंधकार और नकारात्मकता का प्रतीक है, जो सूर्यदेव के प्रकाशमय और सकारात्मक स्वभाव से बिल्कुल उल्टा है। इसलिए रविवार के दिन काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यदेव को प्रकाश, ऊर्जा और जीवन का प्रतीक माना जाता है, जो गर्म और शुष्क ग्रह हैं। शनिदेव को अंधकार, ठंडक और कर्म का प्रतीक माना जाता है, जो शांत और मंद ग्रह हैं। इसलिए भिन्न प्रकृति वाले ग्रहों के बीच तनाव होता है, जो सूर्य और शनि के बीच संबंधों में भी देखा जा सकता है। जिससे ग्रह दोष उत्पन्न हो सकते हैं और इससे व्यक्ति को जीवन में अशुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Sunday Special :धन लाभ और सुख समृद्धि के लिए रविवार के दिन जरूर करें एस्ट्रो के ये 7 उपाय
रविवार को काले कपड़े पहनने से राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ता है, जो नकारात्मकता और बाधाएं ला सकता है। राहु को काले रंग से भी जोड़ा जाता है, और रविवार को राहु काल भी माना जाता है। इसलिए, इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Ravivar Ke Niyam: रविवार के दिन इन कामों को करने से पीछे पड़ सकते हैं अनेकों संकट
सूर्य को लाल या सुनहरे रंग से दर्शाया जाता है, जो प्रकाश और ऊर्जा का प्रतीक हैं। काला रंग इन रंगों के उल्टा माना जाता है। रविवार सूर्य देव का दिन होता है। इस दिन काले कपड़े पहनने से सूर्य देव नाराज हो सकते हैं। साथ ही व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो सकती है। जिसके कारण जातक के जीवन में मान-सम्मान और आत्मविश्वास की कमी आने लग जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।