Aaj Ka Panchang 3 August 2025: रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा मुहूर्त से लेकर दिशाशूल तक के लिए देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 03 अगस्त रविवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आज किस मुहूर्त में सूर्यदेव को अर्घ्य देने से लाभ हो सकता है और किस मुहूर्त में दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। 
aaj ka panchang 3 august 2025 sunday surya dev puja muhurat dishashool mantras know in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष नवमी और फिर दशमी तिथि है। वहीं आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है और व्यक्ति को रोगदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। जिसमें पूजा-पाठ करने उत्तम फलदायी माना गया है। वहीं आज शुक्ल योग बन रहा है और विशाखा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 03 अगस्त जुलाई 2025

images

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी और दशमी उपरांत विशाखा नक्षत्र रविवार शुक्ल योग कौलव और तैतिल

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 03 अगस्त 2025

सूर्योदय सुबह 6 बजकर 01 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 04 मिनट तक
चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 29 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 03 अगस्त 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक
अमृत काल रात 09 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 25 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 03 अगस्त 2025

राहु काल शाम 05 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 07 बजकर 03 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 26 मिनट तक
यमगंड दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक
दिशाशूल उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त शाम 05 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 11 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 03 अगस्त 2025

ggZDy57g

आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने का भी विधान है। इसलिए इस दिन विशेष रूप से उनकी पूजा-अर्चना करें।

आज के रविवार उपाय 03 अगस्त 2025

नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना सूर्य देव को प्रसन्न करने का अचूक उपाय है। यह पाठ आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।
रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो इस दिन लाल रंग की कोई वस्तु दान भी कर सकते हैं।
रविवार के दिन गुड़ और गेहूं का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। आप इसे किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दे सकते हैं।
यदि संभव हो तो रविवार के दिन तांबे के बर्तन में भोजन करें या पानी पिएं। तांबा सूर्य से संबंधित धातु है, जो सकारात्मक ऊर्जा देती है।
सूर्य देव की कृपा पाने के लिए नेत्रहीन या कुष्ठ रोगियों की सेवा करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। आप उन्हें भोजन या वस्त्र दान कर सकते हैं।
हर रविवार सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सिंदूर, लाल फूल और अक्षत मिलाकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय 'ॐ सूर्याय नमः' या 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें। यह सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है।

आज रविवार के खास मंत्र 03 अगस्त 2025

ॐ घृणि सूर्याय नमः
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
ॐ सूर्याय नमः
ॐ आदित्याय नमः
ॐ भास्कराय नमः
ॐ मित्राय नमः
ॐ खगाय नमः

03 अगस्त 2025 आज के पंचांग का महत्व

733f9edec4e5f2539c6448ea9720fcb3_original

आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और रोगदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP