सावन के दौरान भूलकर अपनी इस्तेमाल की हुई इस एक चीज का न करें दान, हो सकता है आर्थिक नुकसान

हिंदू धर्म में सावन के महीने में कई ऐसी विभिन्न प्रकार की चीजें हैं, जिसका दान करना शुभ नहीं माना गया है। अब ऐसे में सवाल है कि सावन में चप्पल का दान क्यों नहीं करना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
why we should not donate slippers during sawan 2025

हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह भगवान शिव को समर्पित मास है और इस दौरान की गई पूजा-अर्चना, व्रत और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सावन में दान करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि महादेव की असीम कृपा भी बरसती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आपको बता दें, धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव अपनी ससुराल में निवास करते हैं। सावन में दान करने से ग्रहों की शांति होती है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कष्टों का निवारण होता है। इसके अलावा, दान करने से मन को शांति मिलती है और आत्मा शुद्ध होती है। अब ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सावन महीने में चप्पल का दान करना वर्जित माना गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन महीने में चप्पल का दान करना क्यों है वर्जित?

on-what-day-should-old-shoes-and-slippers-be-thrown-away-1709027681

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैरों का संबंध शनिदेव से होता है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और वे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में, जब वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार अधिक होता है, चप्पल दान करने से शनिदेव अप्रसन्न हो सकते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में अनावश्यक कष्ट और बाधाएं आ सकती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में चप्पल दान करने से घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। यह माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से सुख-समृद्धि दूर हो जाती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सावन का महीना शिव आराधना के लिए होता है, और इस दौरान किसी भी ऐसी चीज का दान करने से बचा जाता है जो नकारात्मकता या अपशकुन का प्रतीक मानी जाती हो। चप्पल को कई बार नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, खासकर जब वे पुरानी या फटी हुई हों। इतना ही नहीं चप्पल का दान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी अशुभ असर पड़ता है।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Somwar Puja Samagri 2025: सावन सोमवार की पूजा में इन सामग्रियों को जरूर करें शामिल, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

ज्योतिष शास्त्र में चप्पल का संबंध किस ग्रह से है?

chappal

यदि आपकी चप्पल बार-बार टूटती हैं, खो जाती हैं, या आप अकसर फटी हुई चप्पल पहनते हैं, तो यह शनि के नकारात्मक प्रभाव का संकेत हो सकता है। यह शनि दोष, दरिद्रता या संघर्षपूर्ण जीवन की ओर इशारा कर सकता है। वहीं, अच्छी और आरामदायक चप्पल पहनना शनि के शुभ प्रभावों को दर्शाता है, जो स्थिरता और प्रगति ला सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP