सावन मिज भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस माह में शिव जी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, लेकिन ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सावन में भगवान शिव की पूजा के साथ ही अगर शनिदेव की पूजा भी की जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं। यहां तक कि शास्त्रों में तो सावन में शिवलिंग पूजन के साथ शनि पूजन करना अनिवार्य बताया गया है।
भगवान शिव और शनिदेव के बीच एक गहरा गुरु-शिष्य का संबंध है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने ही शनिदेव को 'न्याय के देवता' और 'कर्मफल दाता' का पद दिया था। इसका मतलब है कि शनिदेव मनुष्यों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं और इस शक्ति का आधार उन्हें भगवान शिव से ही मिला है।
सावन का महीना भगवान शिव का पसंदीदा माह है और इस दौरान उनकी पूजा-अर्चना से वे अति प्रसन्न होते हैं। वहीं, जब भक्त सावन में भगवान शिव की आराधना करते हैं तो अपने गुरु के पूजन से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं और उनके गुरु का सम्मान करने वाले भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इसलिए, सावन में शिव शनि पूजन शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: सावन में 500 साल बाद बनने वाला ये योग खोलेगा धन के रास्ते, 3 राशियों को होगा लाभ
शास्त्रों के अनुसार, पीपल के पेड़ के ऊपरी हिस्से में भगवान शिव का वास होता है, जबकि जड़ में शनिदेव का स्थान होता है। इसलिए, सावन के दौरान पीपल की पूजा करने से भी शिव और शनि दोनों की कृपा मिलती है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही होती है, उनके लिए सावन में शिव जी और शनिदेव की एक साथ पूजा करना अत्यंत लाभकारी होता है।
इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। जैसा कि शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देते हैं सावन में उनकी पूजा से व्यक्ति को अपने अच्छे कर्मों का शुभ फल मिलता है और बुरे कर्मों के प्रभाव कम होते हैं। शनिदेव की कृपा से धन-संपत्ति से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
व्यापार और नौकरी में उन्नति के अवसर मिलते हैं। शनि के प्रकोप से कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। सावन में शिव और शनिदेव की पूजा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य बेहतर होता है। जीवन में चल रही समस्याओं और तनाव से मुक्ति मिलती है। पूजा से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़ें: सावन में पति-पत्नी जरूर करें ये 4 काम, जीवनसाथी के बीच का मनमुटाव होगा दूर
शनिदेव और शिव जी दोनों की कृपा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। सच्चे मन से की गई पूजा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन में भगवान शिव के साथ शनिदेव की पूजा करना एक विशेष संयोग है जो भक्तों के लिए ढेर सारे लाभ लेकर आता है। यह गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है और जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।